Hanuman Chalisa
✕

कमजोर वैश्विक रुख से शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 565 अंक टूटा, निफ्टी भी 162 अंक‍ गिरा

Updated: बुधवार, 29 जून 2022 (11:10 IST)
मुंबई। कमजोर वैश्विक रुख और विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स बुधवार को शुरुआती कारोबार में 564.77 अंक टूट गया। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 564.77 अंक गिरकर 52,612.68 पर कारोबार कर रहा था जबकि एनएसई निफ्टी 162.4 अंक गिरकर 15,687.80 पर पहुंच गया। सेंसेक्स में इंडसइंड बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, बजाज फिनसर्व, टाइटन, कोटक महिंद्रा बैंक और बजाज फाइनेंस गिरने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर सन फार्मा और भारती एयरटेल हरे निशान में थे।
 
अन्य एशियाई बाजारों में टोकियो, शंघाई, सियोल और हांगकांग के बाजार मध्य सत्र सौदों में गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार भी मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुए। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.95 फीसदी की गिरावट के साथ 116.86 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।
 
पिछले सत्र में 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 16.17 अंक यानी 0.03 प्रतिशत की बढ़त के साथ 53,177.45 अंक पर बंद हुआ था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 18.15 अंक यानी 0.11 प्रतिशत के लाभ के साथ 15,850.20 अंक पर बंद हुआ था। शेयर बाजार के अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को शुद्ध रूप से 1,244.44 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।(भाषा)

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

हिमाचल में नकली दवाइयों की फैक्ट्री का भंडाफोड़, पाउडर और भूसी से बना रहे थे ब्रांडेड दवाएं, यूपी तक फैला नेटवर्क

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

Yogi Adityanath : सपा के रोड शो में मासूम की हत्या, कई पीढ़ियां याद रखेंगी सजा, गोरखपुर में अखिलेश यादव पर बरसे CM योगी

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

'सपाइयों की उद्दंडता ने ली मासूम की जान', अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, मंदिर जाने को लेकर भी साधा निशाना

अगला लेख