Daily Horoscope
✕

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 496 अंक टूटा, निफ्टी में 144 अंक की गिरावट

Updated: बुधवार, 27 अप्रैल 2022 (10:56 IST)
मुंबई। कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच प्रमुख शेयर सूचकांकों में बुधवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट का रुख देखने को मिला। इस दौरान विदेशी कोषों की भारी बिकवाली के चलते इंफोसिस और बजाज फाइनेंस जैसे बड़े शेयरों में गिरावट से बाजार पर अतिरिक्त दबाव बना।
 
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 495.77 अंक गिरकर 56,860.84 पर कारोबार कर रहा था। एनएसई निफ्टी 144.15 अंक टूटकर 17,056.65 पर आ गया। सेंसेक्स में बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, अल्ट्राटेक सीमेंट, इंफोसिस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, विप्रो, मारुति और टाइटन गिरने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर एनटीपीसी, टाटा स्टील, रिलायंस इंडस्ट्रीज, सन फार्मा, पॉवर ग्रिड और एचडीएफसी में तेजी देखने को मिली।
 
अन्य एशियाई बाजार दोपहर के सौदों में मिलेजुले रुख के साथ काम कर रहे थे। इस दौरान टोकियो और सोल में 1 प्रतिशत से अधिक की गिरावट हुई जबकि हांगकांग और शंघाई में मामूली वृद्धि हुई। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.5 प्रतिशत बढ़कर 105.42 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर पहुंच गया। शेयर बाजार के अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को 1,174.05 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

राहुल-प्रियंका के जन्म के बाद बदल गया था इंदिरा गांधी का व्यवहार, Belonging : A Journey of Love के विमोचन पर Sonia Gandhi ने क्या किए खुलासे

यूपी की किशोरियों को स्कूलों में मिलेंगे मुफ्त सैनिटरी पैड, माहवारी पर झिझक दूर करने के लिए चलेगा अभियान

यूपी के 24,141 अंशकालिक अनुदेशकों को योगी सरकार की सौगात, मानदेय के लिए जारी हुए 41 करोड़ रुपए

योगी सरकार की नई पहल, किसानों को चारे के बदले मिलेगी जैविक खाद, गोशालाओं से होगा सीधा अनुबंध

ओरछा श्रीरामराजा सरकार के खजाने को लेकर फैली खबरों पर प्रशासन का जवाब, डबल लॉक में पूरी तरह सुरक्षित है खजाना

अगला लेख