Daily Horoscope
✕

सेंसेक्स और निफ्टी ऑलटाइम हाई, हरे निशान में ये 7 शेयर

Updated: बुधवार, 19 जुलाई 2023 (11:25 IST)
BSE: विदेशी कोषों (foreign funds) की ताजा लिवाली तथा अमेरिकी बाजारों को लेकर सकारात्मक रुख के बीच स्थानीय शेयर बाजारों के रिकॉर्ड बनाने का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा। बुधवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी (Sensex and Nifty) एक बार फिर अपने नए सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गए।
 
शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 293.59 अंक चढ़कर दिन में अपने कारोबार के सर्वकालिक उच्चस्तर 67,088.73 पर पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 80.3 अंक के लाभ के साथ नए सर्वकालिक उच्चस्तर 19,829.55 अंक पर कारोबार कर रहा था।
 
सेंसेक्स की कंपनियों में एनटीपीसी, इंडसइंड बैंक, इन्फोसिस, पॉवरग्रिड, टेक महिंद्रा, विप्रो और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर लाभ में थे, वहीं मारुति, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एशियन पेंट्स, टीसीएस, भारती एयरटेल और नेस्ले के शेयर नुकसान में कारोबार कर रहे थे। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को शुद्ध रूप से 2,115.84 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
 
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.21 प्रतिशत के नुकसान से 79.49 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। अन्य एशियाई बाजारों में जापान का निक्की लाभ में था, वहीं दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में थे।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में हो सकती है INDIA गठबंधन की रैली, कांग्रेस ने प्रशासन से 7 दिसंबर से मांगा मैदान

शेम ऑन यू इंदौर पुलि‍स, आप घूसखोर हो, आप में तमीज नहीं, पुल‍िस कमि‍श्नर में तो सलमान से ज्‍यादा एट‍िट्यूड है

सेंसेक्स 1502 अंक उछला, निफ्टी में भी जोरदार तेजी: इन 5 वजहों से बाजार में लौटी रौनक!

जनक दीदी की शादी की 38वीं सालगिरह पर कार्यशाला : 'सस्टेनेबल मैरिज के लिए सस्टेनेबल विकल्प'

अगला लेख