Hanuman Chalisa

सेंसेक्स में रही 336 अंकों की बढ़त, बैंकिंग, धातु और ऊर्जा क्षेत्र की कंपनियों में लिवाली से सेंसेक्स फिर हुआ 39 हजारी

Updated: शुक्रवार, 26 अप्रैल 2019 (16:39 IST)
मुंबई। बैंकिंग के साथ ही धातु और ऊर्जा क्षेत्र की कंपनियों में लिवाली से घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को रौनक लौट आई और बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 336.47 अंक यानी 0.87 प्रतिशत उछलकर एक बार फिर 39 हजार अंक के पार पहुंच गया।
 
सेंसेक्स 39,067.33 अंक पर बंद हुआ, जो 18 अप्रैल के बाद का उच्चतम स्तर है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 112.85 अंक यानी 0.97 प्रतिशत की मजबूती के साथ 16 अप्रैल के बाद के उच्चतम स्तर 11,754.65 अंक पर बंद हुआ। पूरे दिन हरे निशान में रहने के बाद अंतिम घंटे में दिग्गज कंपनियों में लिवाली और बढ़ गई।
 
टाटा स्टील ने बीएसई में साढ़े 6 फीसदी से अधिक का मुनाफा कमाया। आईसीआईसीआई बैंक के शेयर 3 फीसदी से अधिक और एक्सिस बैंक के ढाई प्रतिशत से ज्यादा चढ़े। टाटा मोटर्स ने करीब 3 प्रतिशत का नुकसान उठाया।
 
दिग्गज कंपनियों के विपरीत मझौली और छोटी कंपनियों पर दबाव रहा। बीएसई का मिडकैप 0.44 प्रतिशत की गिरावट में 15,063.99 अंक पर और स्मॉलकैप 0.17 प्रतिशत टूटकर 14,813.38 अंक पर आ गया। (वार्ता)

Show comments

राहुल गांधी की हुंकार, PM जवाब दिए बिना नहीं निकल पाएंगे, कहा- पहले प्रधान इस्तीफा दें फिर...

कांग्रेस के धरने की सरकार को नहीं लग पाई भनक, अचानक पीएम आवास पर बैठे बड़े नेता, सरकार के सामने रखीं 5 मांगें

Maruti Suzuki की कारें महंगी, देने होंगे 30,000 रुपए से ज्यादा, जानिए क्यों बढ़ रही हैं कीमतें, किन मॉडल्स पर पड़ेगा असर

Top 10 Scooters : TVS iQube, Bajaj Chetak और Ather Rizta की रिकॉर्ड बढ़त, Honda Activa का दबदबा कायम

Electric Scooter कैसे शहरी सफर को बना रहे हैं आसान, कौनसे फीचर्स लोगों को लुभा रहे हैं

सभी देखें

CJI बोले- वीडियो देखने का वक्त नहीं, हमारा समय बर्बाद न करें, CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इंकार

CM योगी के नेतृत्व में गोरखपुर की बदली तस्वीर, फोरलेन सड़कें, फ्लाईओवर और रेल ओवरब्रिज से आसान हुआ सफर

योगी सरकार की योजना से बदली किस्मत, डेयरी से सालाना हो रही 20 लाख की कमाई

रेलवे पर भड़कीं पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, पत्र लिखा और कहा- इंदौर को अनाथ समझ लिया क्‍या?

Sonam Wangchuk : अनशन खत्म करने को तैयार सोनम वांगचुक, सरकार के सामने क्या शर्त रखी

अगला लेख