ramcharitmanas
✕

सेंसेक्स 718 अंक उछला, बैंक शेयरों में तेजी

Updated: सोमवार, 29 अक्टूबर 2018 (18:38 IST)
मुंबई। बीएसई सेंसेक्स सोमवार को 718 अंक से अधिक उछलकर 34,000 अंक के ऊपर पहुंच गया। कंपनियों के बेहतर तिमाही परिणाम तथा आरबीआई के नकदी बढ़ाने के कदम के बीच बैंक शेयरों में तेजी से बाजार में मजबूती आई।
 
 
दो दिनों से जारी गिरावट के बाद 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 718.09 अंक या 2.15 प्रतिशत की तेजी के साथ 34,067.40 पर पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में यह 173.33 अंक या 0.52 प्रतिशत की बढ़त के साथ 33,522.64 अंक पर खुला था।
 
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 220.85 अंक या 2.20 प्रतिशत की बढ़त के साथ 10,250 अंक के स्तर को प्राप्त कर लिया। सेंसेक्स के शेयरों में आईसीआईसीआई बैंक 11 प्रतिशत उछला। उसके बाद भारतीय स्टेट बैंक का स्थान रहा, जो 8.04 प्रतिशत मजबूत हुआ।
 
निजी क्षेत्र का देश का शीर्ष बैंक आईसीआईसीआई बैंक चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में लाभ में आया जिससे उसके शेयर में मजबूती आई। पहली तिमाही में बैंक को 119.55 करोड़ रुपए का शुद्ध घाटा हुआ था। हालांकि सालाना आधार पर आईसीआईसीआई बैंक का एकीकृत शुद्ध लाभ सितंबर 2018 को समाप्त तिमाही में 42 प्रतिशत घटकर 1,204.62 करोड़ रुपए रहा।
 
सेंसेक्स में शामिल जिन अन्य शेयरों में तेजी आई, उसमें अडाणी पोर्ट्स, एलएंडटी, एक्सिस बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा स्टील तथा टीसीएस में 7.33 प्रतिशत तक मजबूत हुए। दूसरी तरफ इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी बैंक, कोटक बैंक तथा भारती एयरटेल 2.26 प्रतिशत तक नीचे आए। इस बीच कारोबार के दौरान डॉलर के मुकाबले रुपया 73.43 पर स्थिर रहा। (भाषा)

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

LIVE: सीजेपी प्रोटेस्ट के लिए दिल्ली रवाना हुए अभिजीत दीपके, कई प्रदर्शनकारी गिरफ्तार

Top News 10 October: दिल्ली में आज CJP का प्रदर्शन, सुरक्षा सख्‍त, दिपके बोले-जेनजी से डरी सरकार

दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर भीषण जाम, सरहौल बॉर्डर पर गाड़ियों की लंबी कतारें; CJP आंदोलन को लेकर बढ़ी चौकसी

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

इंदौर में RE-2 रोड के लिए फिर हुई रिमूवल कार्रवाई, 130 बाधक मकानों पर निगम की कार्रवाई

अगला लेख