dharma sangrah

सेंसेक्स आखिरी दौर की बिकवाली में 181 अंक टूटा

Updated: सोमवार, 22 अक्टूबर 2018 (18:19 IST)
मुंबई। बंबई शेयर बाजार के सेंसेक्स को सोमवार को शुरुआती 435 अंकों से अधिक की बढ़त को आखिरी दौर में बिकवाली दौर चलने से गंवा दिया गया और अंत में 181 अंक की गिरावट के साथ 34,134,38 अंक पर बंद हुआ। तेल एवं गैस, उपभोक्ता टिकाऊ, लोक उपक्रम, आईटी तथा बुनियादी ढांचा कंपनियों के शेयरों की बिकवाली के साथ यह गिरावट दर्ज की गई।
 
 
एचडीएफसी बैंक के बेहतर वित्तीय परिणाम, एशियाई बाजारों में मजबूती की खबरों तथा रुपए में सुधार से 30 शेयरों वाला सेंसेक्स बढ़त के साथ 34,689.39 अंक पर खुला और एक समय 34,748.69 अंक तक चला गया।
 
कारोबार के अंतिम 1 घंटे में बिकवाली से इसमें गिरावट आई और एक समय यह 34,082.76 तक गिर गया था। सेंसेक्स अंत में पिछले बंद की तुलना में 181.25 अंक या 0.53 प्रतिशत की गिरावट के साथ 34,134.38 अंक पर बंद हुआ। नकदी की चिंता के साथ कमजोर वैश्विक रुख के बीच पिछले 2 सत्रों में सेंसेक्स 847 अंक टूटा।
 
इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 58.30 अंक या 0.57 प्रतिशत की गिरावट के साथ 10,245.25 अंक पर बंद हुआ। कारोबारियों के अनुसार आरबीआई के उपायों के बावजूद नकदी की मौजूदा तंग स्थिति तथा कच्चे तेल के दाम में तेजी जैसी वृहद आर्थिक चिंताओं के कारण धारणा कमजोर बनी हुई है।
 
अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव सोमवार को फिर 80 डॉलर बैरल से ऊपर 80.14 तक चला गया। इसके अलावा विदेशी कोष की घरेलू बाजार से निकासी से भी धारणा कमजोर हुई। अस्थायी आंकड़ों के अनुसार विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (एफपीआई) ने शुक्रवार को शेयरों में 618.26 करोड़ रुपए मूल्य की शुद्ध बिकवाली की। घरेलू संस्थागत निवेशक भी 2.14 करोड़ रुपए के शुद्ध बिकवाल रहे। 

Show comments

सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला करने वाला कौन? निहंग की पहचान हुई, पुलिस पूछताछ में बताई हमले की वजह

BSNL के 2 रिचार्ज प्लान में बड़ा बदलाव, ₹1 वाले प्लान में घटे फायदे; ₹2,399 प्लान में मिली 47 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी

Bharat Tiwari : एनकाउंटर में मारे गए भारत तिवारी के परिवार को मिलेगी आर्थिक मदद और सरकारी नौकरी, बिहार सरकार का बड़ा फैसला

Air India के सभी पायलटों का होगा अनिवार्य डोप टेस्ट, Phuket-Delhi फ्लाइट हादसे के बाद बढ़ी सख्ती, नियमों से आगे बढ़कर लिया फैसला

ChatGPT और Google Gemini ने पार किया 1 अरब यूजर्स का आंकड़ा, AI की दुनिया में बदल गया मुकाबला

सभी देखें

पाकिस्तान ने धोखे से हड़पा था बलूचिस्तान, क्यों कभी पाक सेना के आगे नहीं झुके धुरंधर बलोच? जानिए बलोच संघर्ष की पूरी कहानी

Top News 14 August: चमोली टनल हादसे में 9 मौतें, राम मंदिर में बदला पुजारियों का ड्रेस कोड; Instagram का नया लुक

NALSAR छात्रों को बड़ी राहत, BCI ने बदला अपना आदेश, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स की प्रैक्टिस पर लगी रोक हटाई

परिसीमन पर तमिलनाडु CM विजय ने PM मोदी को लिखा पत्र, लोकसभा सीटों की संख्या 543 पर स्थायी रूप से तय करने की मांग

उत्तराखंड के चमोली में निर्माणाधीन टनल ढही, कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू

अगला लेख