sawan somwar

कर्नाटक में भाजपा को बहुमत देख सेंसेक्स 36000 के पार

Updated: मंगलवार, 15 मई 2018 (10:43 IST)
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी कर्नाटक में सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आ रही है। इसी को देखते हुए देश का शेयर बाजार भी झूम उठा है। सेंसेक्स में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 450 अंक से ज्यादा चढ़ गया है।


कर्नाटक चुनाव के वोटों की गिनती के दौरान शुरुआती रुझानों में भाजपा के बढ़त बनाने के बाद सेंसेक्स 450 अंक से ज्यादा चढ़कर 36000 के पार निकल गया है। वहीं, निफ्टी भी 120 अंक चढ़कर 10930 के आसपास कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स और निफ्टी में करीब 1 फीसदी से ज्यादा की मजबूती देखने को मिल रही है।
 
 
बाजार की शुरुआत सपाट हुई थी, लेकिन फिलहाल सेंसेक्स 450 अंक यानी 1.18 फीसदी की मजबूती के साथ 36000 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी 127 अंक यानी 1.20 फीसदी की मजबूती के साथ 10,927 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
 
 
पिछले कुछ सत्रों से दबाव में दिख रहे मिडकैप शेयरों में भी खरीदारी लौट आई है। कर्नाटक चुनाव के रुझानों से स्मॉलकैप शेयरों में भी मजबूती दिखाई दे रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0।5 फीसदी बढ़ा है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में भी 0.5 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.7 फीसदी मजबूत हुआ है।
 
 
बाजार के कारोबार के दौरान बैंकिंग, मेटल, एफएमसीजी, आईटी, रियल्टी, कैपिटल गुड्स, पावर और ऑयल एंड गैस शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। बैंक निफ्टी 0।75 फीसदी की मजबूती के साथ 26,671 के स्तर पर पहुंच गया है। हालांकि, ऑटो और कंज्यूमर ड्युरेबल्स शेयरों में दबाव नजर आ रहा है।
 
 
बाजार की तेजी में पावर ग्रिड, गेल, एचयूएल, टाटा स्टील, ओएनजीसी और एचडीएफसी बैंक 1-2.8 फीसदी तक उछले हैं। हालांकि, दिग्गज शेयरों में टाटा मोटर्स, अदानी पोर्ट्स, भारती इंफ्राटेल, एचपीसीएल, ग्रासिम, आईसीआईसीआई बैंक, डॉ रेड्डीज और इंडसइंड बैंक 0.25-1.7 फीसदी तक गिरे हैं। वहीं, मिडकैप शेयरों में एम्फैसिस, जेएसडब्ल्यू एनर्जी, एनबीसीसी, ओबेरॉय रियल्टी और जेएसडब्ल्यू स्टील 3.6-1.25 फीसदी तक चढ़े हैं।

Show comments

TVS, Bajaj, Ather, Ola, Vida की रिकॉर्ड बिक्री, लोगों की पसंद क्यों बन रहे हैं Electric Scooters

सबसे स्‍वच्‍छ शहर में समोसे में आलू नहीं, निकला कॉकरोच, लोग बोले यहां भी CJP

Electric Flying Car : पेट्रोल-डीजल नहीं, बिजली से उड़ने की तैयारी, पहाड़ की समस्या से आया आइडिया, छात्र ने किया चमत्कार, चीन के दावे को नकारा

Apple Foldable iPhone : इस साल आ सकता है Apple का पहला फोल्डेबल iPhone, 12GB RAM और 5800mAh बैटरी समेत मिल सकते हैं ये फीचर्स

'मक्का रक्षा समझौता 2026': पाक, सऊदी और तुर्की की नई घेराबंदी — क्या भारत-पाक युद्ध की स्थिति में बदलेगा युद्ध क्षेत्र?

सभी देखें

Kanpur : SBI लॉकर में रखे थे 50 लाख के गहने, 23 साल बाद खुला तो सब गायब

CM पुष्करसिंह धामी का ऐलान, जल्द शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026, प्रतियोगी परीक्षाओं की फ्री ऑनलाइन कोचिंग मिलेगी

कंधों पर कांवड़, दिल में मम्मी-पापा की लंबी उम्र की चाह, नन्ही महक और अनन्या की कहानी, 11 लीटर गंगाजल के साथ हरिद्वार से मेरठ तक की यात्रा

कट्टरपंथ के विरोधी संत कबीर को हिंदुओं ने पूजा, मुसलमान उन्हें दूर से छूना भी नहीं चाहते : CM योगी

आजादी के रंग से संवर रही 30 हजार महिलाओं की जिंदगी, हर घर के लिए बना रहीं तिरंगा

अगला लेख