Hanuman Chalisa

सेंसेक्स में लगातार 8वें दिन तेजी, 45 अंक और चढ़ा

Updated: सोमवार, 27 नवंबर 2017 (17:42 IST)
मुंबई। बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स सोमवार को लगातार 8वें दिन सकारात्मक रुख के साथ बंद हुआ। हालांकि स्टैंडर्ड एंड पूअर्स ने भारत की सॉवरेन रेटिंग में बदलाव नहीं किया है, इसके बावजूद बाजार पर इसका असर नहीं हुआ। घरेलू संस्थागत निवेशकों की लिवाली तथा यूरोपीय बाजारों के सकारात्मक संकेतों से भी बाजार को तेजी मिली। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी मामूली लाभ के साथ बंद हुआ।
 
बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स कमजोर रुख के साथ खुलने के बाद लगातार नकारात्मक दायरे में रहा। लेकिन कारोबार के आखिरी घंटे में लिवाली का सिलसिला चलने से सेंसेक्स अंत में 45.20 अंक या 0.13 प्रतिशत के लाभ से 33,724.44 अंक पर बंद हुआ। पिछले 7 सत्रों में सेंसेक्स 918.80 अंक चढ़ चुका है।
 
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी स्थिर रुख के साथ 9.85 अंक या 0.09 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 10,399.55 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 10,340.20 से 10,407.15 अंक के दायरे में रहा।
 
पिछले 7 सत्रों में सेंसेक्स में बढ़त की प्रमुख वजह मूडीज द्वारा भारत की रेटिंग में सुधार और कुछ बड़ी कंपनियों के उम्मीद से बेहतर तिमाही नतीजे रहे हैं। हालांकि उसके बाद एसएंडपी ने भारत की रेटिंग को स्थिर परिदृश्य के साथ बीबीबी माइनस पर कायम रखा है। सोमवार को कारोबार के दौरान बिजली, रियल्टी, बुनियादी ढांचा, टिकाऊ उपभोक्ता सामान और पूंजी सामान कंपनियों के शेयर लाभ में रहे। (भाषा)

Show comments

Operation Sindoor : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, खोले रणनीति के राज

Google Gemini 3.7 Flash लॉन्च : कोडिंग से लेकर AI एजेंट तक, कई मोर्चों पर हुआ और ताकतवर

EPFO Higher Pension : ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जानिए अब क्या करेगा EPFO, सरकार ने बताए 4 बड़े कदम

UAE में छिपा था 13 हजार करोड़ की ड्रग्स का आरोपी, NCB वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत लाई, क्या बोले अमित शाह?

सोनम वांगचुक ने ‘दूसरी आजादी और क्रांति' का किया आह्वान! पूछा आधे सांसदों पर मुकदमे, फिर कैसे बनेगा विकसित भारत?

सभी देखें

इंदौर कांग्रेस कार्यालय में ‘वंदे मातरम्’ पर घमासान! 55 सेकंड के गायन पर BJP ने उठाए सवाल, जांच की मांग

सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट, क्रूड और महंगाई ने बिगाड़ा बाजार का मूड; अगले हफ्ते क्या होगा?

सीएम योगी ने किया बलिदानी वीरों के परिजनों का सम्मान

लखनऊ में भव्यता और गरिमा के साथ मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की दिखी झलक

किश्तवाड़ में बड़ा हादसा, चिनाब नदी में गिरी महिंद्रा स्कॉर्पियो; 5 लोगों की मौत

अगला लेख