kundali milan
✕

SEBI ने म्यूचुअल फंड उद्योग में सक्रियता से दबाव परीक्षण को कहा

Updated: शुक्रवार, 9 अगस्त 2024 (15:48 IST)
नई दिल्ली। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) ने म्यूचुअल फंड (mutual fund) उद्योग से सक्रियता से दबाव परीक्षण करने को कहा है। यह वित्तीय क्षेत्र में जोखिम प्रबंधन के लिए एक प्रमुख तत्व है। सेबी के पूर्णकालिक सदस्य अनंत नारायण गोपालकृष्णन ने शुक्रवार को कहा कि नियामक का दबाव परीक्षण विशेष रूप से छोटी एवं मझोली इक्विटी योजनाओं में नकदी जोखिमों का आकलन व प्रबंधन करने की आवश्यकता पर बल देता है।
 
म्यूचुअल फंड पर एक कार्यक्रम में गोपालकृष्णन ने न केवल व्यक्तिगत योजनाओं या फंड हाउस के लिए बल्कि पूरे म्यूचुअल फंड परिदृश्य के लिए दबाव परीक्षण के महत्व को रेखांकित किया।

ALSO READ: Share Market दुरुपयोग पर लगेगी लगाम, SEBI ने शेयर ब्रोकरों को दिए ये निर्देश
 
गोपालकृष्णन ने कहा कि समग्र संयुक्त म्यूचुअल फंड परिदृश्य के लिए दबाव परीक्षण का मॉडल तैयार करना महत्वपूर्ण है। मैं उद्योग तथा एसोसिएशंस ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) को दृढ़तापूर्वक प्रोत्साहित करूंगा कि वे स्वयं आगे आएं और उद्देश्यपूर्ण तथा विश्वसनीय उद्योग-व्यापी दबाव परीक्षण करें। उन्होंने विभिन्न म्यूचुअल फंड योजनाओं से जुड़े जोखिमों को बेहतर तरीके से समझने की आवश्यकता पर भी बल दिया।
 
गौरतलब है कि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) और लोगों द्वारा म्यूचुअल फंड में हिस्सेदारी मार्च, 2020 तक सभी मिडकैप तथा स्मॉलकैप कंपनियों के 'फ्री फ्लोट' के करीब 54.3 प्रतिशत से बढ़कर मार्च, 2024 तक 60.6 प्रतिशत हो गई थी।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

अगला लेख