Daily Horoscope
✕

वैश्विक बाजारों के मिलेजुले रुख से शेयर बाजारों में आई तेजी, बाद में हुए अस्थिर

Updated: शुक्रवार, 4 नवंबर 2022 (11:07 IST)
मुंबई। वैश्विक बाजारों में मिलेजुले रुख और विदेशी निवेशकों की लिवाली जारी रहने के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार के दौरान प्रमुख शेयर सूचकांकों में तेजी आई। इससे पहले 2 दिन तक शेयर बाजारों में गिरावट हुई थी। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 153 अंक चढ़कर 60,989.41 पर आ गया।
 
व्यापक एनएसई निफ्टी 55.3 अंक की बढ़त के साथ 18,108 पर था। हालांकि बाद में दोनों सूचकांकों में अस्थिरता आ गई। इस दौरान बीएसई सेंसेक्स 27.58 अंक की गिरावट के साथ 60,808.83 अंक पर था और एनएसई निफ्टी 7.35 अंक गिरकर 18,045.35 अंक पर कारोबार कर रहा था।
 
सेंसेक्स में बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा स्टील, ऐक्सिस बैंक, लार्सन एंड टुब्रो, भारतीय स्टेट बैंक और अल्ट्राटेक सीमेंट में मजबूती थी। दूसरी ओर इंफोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस, डॉ. रेड्डीज, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टेक महिंद्रा और हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड गिरने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे।
 
अन्य एशियाई बाजारों में सियोल और टोकियो के बाजार नुकसान में कारोबार कर रहे थे जबकि शंघाई और हांगकांग में तेजी थी। अमेरिकी शेयर बाजार गुरुवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे। पिछले कारोबारी सत्र में 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 69.68 अंक या 0.11 प्रतिशत घटकर 60,836.41 पर बंद हुआ था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 30.15 अंक या 0.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 18,052.70 अंक पर आ गया।
 
अंतरराष्ट्रीय तेल सूचकांक ब्रेंट क्रूड 0.81 फीसदी बढ़कर 95.44 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को शुद्ध रूप से 677.62 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

फरीदाबाद में पार्किंग और कुत्ते को टहलाने के विवाद में टेक महिंद्रा के एशिया हेड की गोली मारकर हत्या

Weather Update : दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट, तमिलनाडु-केरल में बरसेंगे बदरा; उत्तर भारत में बढ़ी ठंड

दिवाली से पहले शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 8 माह बाद 81 हजार के पार; जानिए अगले हफ्ते कैसी रहेगी चाल

चमत्कार! अखिलेश पत्नी डिंपल संग करेंगे रामलला के दर्शन, हनुमानगढ़ी भी जाएंगे

चीन सीमा पर भारत को सामरिक बढ़त, न्योमा एयरबेस पर IAF विमान की सफल लैंडिंग, बना विश्व रिकॉर्ड!

अगला लेख