sawan somwar

NSE के निफ्टी पर कनेक्टिविटी की मार, 3 घंटे से कारोबार ठप |

Updated: बुधवार, 24 फ़रवरी 2021 (15:27 IST)
मुंबई। देश के सबसे बड़े शेयर बाजार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने बुधवार को कहा कि कनेक्टिविटी से जुड़े मुद्दों के चलते आज सुबह 11:40 बजे से कारोबार बाधित है।
 
एनएसई के वक्तव्य में कहा गया है कि नेट कनेक्टिविटी के लिए वह 2 दूरसंचार सेवा प्रदाताओं की सेवायें लेता है लेकिन दोनों की सेवाएं ही एक साथ असफल होने से प्रणाली बाधित हुई है।
 
हालांकि, बंबई शेयर बाजार (बीएसई) में दूरसंचार लाइनें काम कर रही है उन पर इसका कोई असर नहीं हुआ। एनएसई ने कहा कि उसके दो सेवा प्रदाताओं के साथ कई दूरसंचार कनेक्शन हैं लेकिन उसे दोनों ही सेवा प्रदाताओं से संदेश प्राप्त हुआ है कि उनके कनेक्शन में कुछ समस्या खड़ी हुई है जिसकी वजह से एनएसई की शेयर कारोबार प्रणाली पर असर पड़ा है।
 
एनएसई प्रवक्ता के हवाले से जारी वक्तव्य में कहा गया है, 'हम पूरी प्रणाली को जितना जल्दी संभव हो सकेगा बहाल करने के लिये काम कर रहे हैं। कनेक्टिविटी में बाधा खड़ी होने की वजह से सभी वर्गों में 11.40 बजे से काम बंद है। जैसे ही कनेक्टिविटी की बाधा दूर होगी काम शुरू कर दिया जायेगा।' (भाषा)

Show comments

क्‍या अब सस्‍ती होगी चीनी, सरकार ने उठाया बड़ा कदम, यहां से आ रही शकर की खेप

कंगना रनौत के बयान पर बाबा रामदेव का पलटवार, बोले- ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता, पूरा देश जानता है मेरा योगदान

स्वाइन फ्लू को लेकर ICMR का बड़ा बयान, देश में नहीं मिला कोई नया वेरिएंट, जानिए कहां बढ़ रहे H1N1 के मरीज?

आरक्षण किसी की मांग पर खत्म नहीं किया जा सकता, चिराग पासवान का बड़ा बयान

NEW US Territory, होर्मुज पर ट्रंप का दावा, अमेरिका-ईरान टकराव ने बढ़ाई दुनिया की टेंशन

सभी देखें

महाराष्ट्र के अमरावती में दर्दनाक हादसा: अस्पताल के NICU वार्ड में भीषण आग, धुएं में दम घुटने से 3 मासूमों की मौत

रक्षाबंधन पर 3.54 लाख रसोइयों को CM योगी का बड़ा तोहफा, मानदेय बढ़कर 3000 रुपए हुआ, 5 लाख का इलाज और बीमा सुरक्षा कवच

भूपेंद्र पटेल का अमेरिका दौरा: न्यू जर्सी में विश्व प्रसिद्ध BAPS स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर के किए दर्शन

Top News 24 August : 20 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, H1N1 पर ICMR का बड़ा अपडेट और मिस यूनिवर्स इंडिया बनीं केरल की केजिया लिज

क्या सूखे की मार से जर्मनी में महंगा होगा भोजन?

अगला लेख