Daily Horoscope
✕

वैश्विक संकेतों की कमजोरी से शेयर बाजारों में धीमी शुरुआत, बड़ी कंपनियों के शेयरों में गिरावट

Updated: सोमवार, 27 जनवरी 2020 (11:54 IST)
मुंबई। शुरुआती कारोबार में सोमवार को शेयर बाजारों में गिरावट देखी गई। एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक और कोटक बैंक जैसी बड़ी कंपनियों के शेयर नुकसान में खुलने और वैश्विक संकेतों के कमजोर रहने से शेयर बाजारों में धीमी शुरुआत देखी गई।
ALSO READ: शेयरों में बिकवाली से सेंसेक्स, निफ्टी रिकॉर्ड स्तर से फिसले
बीएसई सेंसेक्स 240.72 अंक यानी 0.58 प्रतिशत तक गिरकर 41,372.47 अंक पर चल रहा है। इसी तरह एनएसई निफ्टी 76.70 अंक यानी 0.63 प्रतिशत घटकर 12,171.55 अंक पर चल रहा है।
 
सेंसेक्स में शामिल टाटा स्टील, कोटक बैंक, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, हीरो मोटोकॉर्प, भारतीय स्टेट बैंक और टेक महिंद्रा के शेयरों में बड़ी गिरावट देखी गई। हालांकि अल्ट्राटेक सीमेंट, आईसीआईसीआई बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाइटन और एनटीपीसी के शेयर में सकारात्मक रुख देखा गया।
 
बाजार विशेषज्ञों के अनुसार पिछले हफ्ते चीन में विषाणु कोरोना वायरस के व्यापक स्तर पर फैलने से वैश्विक अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले प्रभाव के डर को लेकर निवेशकों के बीच सावधानीभरा रुख देखा जा रहा है, वहीं घरेलू स्तर पर इस हफ्ते के अंत में बजट की घोषणाओं से निवेशकों को आर्थिक वृद्धि में सुधार के उपाय होने की उम्मीद है।
 
शुक्रवार को सेंसेक्स 41,613.19 अंक और निफ्टी 12,248.25 अंक पर बंद हुआ था। इस बीच ब्रेंट कच्चा तेल भाव 2.08 प्रतिशत घटकर 59.43 डॉलर प्रति बैरल रहा। आरंभिक आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार को विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने 659.11 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

LIVE: चक्रवात अकवान की लैंडफॉल प्रक्रिया जारी, ओडिशा और आंध्र में अलर्ट

योगी सरकार की अभ्युदय योजना से युवाओं को मिली नई उड़ान, NEET-JEE समेत प्रतियोगी परीक्षाओं में 138 अभ्यर्थियों का चयन

ओडिशा तट पर चक्रवात अकवान का लैंडफॉल, 3 लाख लोग शिफ्ट और 69 ट्रेनें रद्द

ओडिशा तट पर चक्रवात अकवान, उत्तर भारत में कोहरे का अलर्ट; पढ़ें आज की प्रमुख खबरें

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी ने साफ किया रुख, अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर मोदी सरकार पर निशाना

अगला लेख