• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. शेयर बाजार
  3. समाचार
  4. Latest prices of Mumbai Stock Market, 19 January 2024
Last Updated :मुंबई , शुक्रवार, 19 जनवरी 2024 (11:17 IST)

तीन दिन की गिरावट के बाद घरेलू शेयर बाजारों में आई तेजी, सेंसेक्स व निफ्टी में बढ़त रही

तीन दिन की गिरावट के बाद घरेलू शेयर बाजारों में आई तेजी, सेंसेक्स व निफ्टी में बढ़त रही - Latest prices of Mumbai Stock Market, 19 January 2024
Share bazaar News: घरेलू शेयर बाजारों (domestic stock markets) में 3 दिन की गिरावट के बाद शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में तेजी आई। बीएसई (BSE) का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) शुरुआती कारोबार में 657.45 अंक उछलकर 71,844.31 अंक पर पहुंच गया। निफ्टी (Nifty) 194.75 अंक चढ़कर 21,657 अंक पर रहा।
 
सेंसेक्स की कंपनियों में टाइटन, ऐक्सिस बैंक, टेक महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, विप्रो, इंफोसिस और आईटीसी के शेयरों में सबसे अधिक तेजी आई। इंडसइंड बैंक और रिलायंस के शेयर घाटे में रहे।
 
एशियाई व अमेरिकी बाजारों के दाम : अन्य एशियाई बाजारों में जापान का निक्की और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी फायदे में रहे जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट तथा हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे। अमेरिकी बाजार गुरुवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ 78.89 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को 9,901.56 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
भगवान राम के निमंत्रण को ठुकराने वाले अभागे, बोले CM मोहन यादव, 5 लाख लड्डू अयोध्या रवाना