Narak Chaturdashi
✕

इंडिगो के शेयरों में भूचाल, क्यों बिकवाली कर रहे निवेशक?

Updated: सोमवार, 8 दिसंबर 2025 (14:47 IST)
Indigo Share news : देश की सबसे बड़ी विमानन कंपनी इंडिगो की उड़ानें पिछले 6 दिनों से बुरी तरह प्रभावित हुई है। हजारों उड़ाने रद्द हो चुकी है। इस वजह से लाखों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। विमानन कंपनी को शेयर बाजार में इसका काफी नुकसान उठाना पड़ा। निवेशकों ने कंपनी के शेयरों में भारी बिकवाली की।
 
1 दिसंबर को इंडिगो के शेयरों की कीमत 5837 रुपए थी। 8 दिसंबर को सुबह करीब कंपनी के शेयर 4 फीसदी की गिरावट के साथ खुले और देखते ही देखते इसमें करीब 9.40% की गिरावट आई। हालांकि इसमें कुछ सुधार हुआ और सोमवार करीब ढाई बजे तक यह 8.67 प्रतिशत अंक की गिरावट के साथ 4905 रुपए पर थे। कंपनी के शेयरों में एक महीने में करीब 13 फीसदी गिरावट आई है। हालांकि इसने पिछले एक साल में करीब 8 फीसदी का रिटर्न दिया है।
 
इंडिगो की बाजार में करीब 64 फीसदी हिस्सेदारी है। इस वजह से इंडिगो के संकट में फंसते ही देशभर में विमानन सेवाएं बुरी तरह चरमरा गई। संकट की इस घड़ी में निवेशकों का भरोसा डगमगाया है। कई ब्रोकरेज-हाउस ने इंडिगो के लिए अपने टारगेट प्राइज घटाए हैं। हालांकि कुछ ब्रोकरेज फर्मों का कहना है कि अगर परिचालन जल्द सामान्य हुआ, तो शेयर में वापसी हो सकती।
 
गौरतलब है कि डीजीसीए ने इंडिगो को नोटिस जारी कर जवाब देने के लिए आज शाम तक का समय दिया है। कंपनी अब तक टिकट रद्द होने के चलते 610 करोड़ रुपए का रिफंड कर चुकी है। अगर जल्द ही इस समस्या का हल नहीं निकला तो कंपनी के शेयरों में और गिरावट आ सकती है।
edited by : Nrapendra Gupta 
अस्वीकरण : यह लेख केवल सूचना के उद्देश्य से है। यह कोई निवेश सलाह नहीं है। किसी भी निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर लें।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Delhi Air Pollution : दिवाली पर दिल्ली में सांस लेना होगा मुश्किल? पटाखों से और गंभीर हो सकती है हवा

दीपोत्सव में दिखेगा अद्भुत नजारा! 220 टन रेत से तैयार हो रहा भव्य राम दरबार, 50 फुट लंबी होगी कलाकृति

क्या UGC नियमों को लेकर बैकफुट पर आई सरकार? जानिए सुप्रीम कोर्ट में केन्द्र ने क्या कहा

PoK में फिर भड़की हिंसा, रावलकोट में ड्रोन हमले और भारी गोलीबारी का आरोप, 3 की मौत

चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान; 7 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू होगा वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण, जानें कब आएगी फाइनल लिस्ट

सभी देखें

Earthquake in Jammu and Kashmir : जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके, दहशत में घर से निकले लोग

बेंजामिन नेतन्याहू को बड़ा झटका, अरब पार्टियों ने गादी आइजेनकोट को दिया समर्थन, इजराइल में बदल सकता है सत्ता का समीकरण

जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, क्राइम ब्रांच ने पूछे करीब 70 सवाल

चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता, DRDO ने किया स्वदेशी प्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण

फ्रांस के ब्लड बैंक पर साइबर अटैक, दूर से हैक कर बढ़ा दिया गया खून रखने वाले फ्रिज का तापमान, बैंकिंग समूह भी निशाने पर

अगला लेख