dharma sangrah
✕

सेंसेक्स व निफ्टी में हुई सतर्क शुरुआत, HCL टेक 4 प्रतिशत से अधिक चढ़ा

Updated: सोमवार, 21 सितम्बर 2020 (10:49 IST)
मुंबई। वैश्विक और घरेलू बाजारों से किसी महत्वपूर्ण संकेत के अभाव में प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में सोमवार को सतर्क रुख के साथ कारोबार की शुरुआत हुई।  इस दौरान 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 38.84 अंक या 0.10 प्रतिशत बढ़कर 38,884.66 पर कारोबार कर रहा था जबकि एनएसई निफ्टी 10.30 अंक या 0.09 प्रतिशत बढ़कर 11,515.25 पर पहुंच गया।
ALSO READ: Lockdown में मोबाइल के जरिये शेयर कारोबार में जोरदार उछाल
सेंसेक्स में सबसे अधिक 4 प्रतिशत से अधिक तेजी एचसीएल टेक में देखने को मिली। तेजी के लिहाज से इसके बाद इंफोसिस, टेक महिंद्रा, टीसीएस, कोटक बैंक, एमएंडएम और एशियन पेंट्स रहे। एचसीएल टेक्नालॉजीज ने सोमवार को कहा कि वह ऑस्ट्रेलियाई आईटी समाधान कंपनी डीडब्ल्यूएस लिमिटेड का अधिग्रहण करेगी। इस कदम से कंपनी की ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बाजार में स्थिति मजबूत होगी।
 
दूसरी ओर बजाज ऑटो, नेस्ले इंडिया, आईसीआईसीआई बैंक, पॉवरग्रिड और भारती एयरटेल में गिरावट देखने को मिली। पिछले सत्र में सेंसेक्स 134.03 अंक या 0.34 प्रतिशत की गिरावट के साथ 38,845.82 पर बंद हुआ था। दूसरी ओर निफ्टी 11.15 अंक या 0.10 प्रतिशत गिरकर 11,504.95 पर बंद हुआ।
 
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को सकल आधार पर 205.15 करोड़ रुपए की इक्विटी खरीदी।  इस बीच शंघाई, हांगकांग और सियोल के बाजारों में गिरावट के साथ कारोबार हो रहा था। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.16 प्रतिशत बढ़कर 43.22 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर था। (भाषा)

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

यूपी की सवा करोड़ महिलाएं बनीं कारोबार की ताकत, स्वयं सहायता समूहों से बदल रही गांवों की तस्वीर; जानिए इनके ब्रांड्स की कहानी

अगला लेख