kalsarpa dosh calculator
✕

मिलेजुले वैश्विक संकेतों के चलते सेंसेक्स व निफ्टी में सतर्क शुरुआत

Updated: बुधवार, 16 सितम्बर 2020 (11:30 IST)
मुंबई। अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की नीतिगत बैठक के नतीजों से पहले वैश्विक बाजारों से मिले-जुले संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार बीएसई और एनएसई में बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया।
 
इस दौरान 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स सूचकांक 53.41 अंक या 0.14 फीसदी की बढ़त के साथ 39,097.76 पर कारोबार कर रहा था जबकि एनएसई निफ्टी 14.40 अंक या 0.12 प्रतिशत बढ़कर 11,536.20 पर पहुंच गया। सेंसेक्स में सबसे अधिक 3 प्रतिशत की बढ़त एमएंडएम में हुई।
 
इसके अलावा बजाज ऑटो, मारुति, एलएंडटी, टाटा स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट और नेस्ले इंडिया भी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर एचसीएल टेक, ऐक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस और एसबीआई में गिरावट हुई।
 
पिछले सत्र में सेंसेक्स 287.72 अंक या 0.74 प्रतिशत बढ़कर 39,044.35 पर और निफ्टी 81.75 अंक या 0.71 प्रतिशत बढ़कर 11,521.80 अंक पर बंद हुआ था। शेयर बाजार के अनंतिम आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को सकल आधार पर 1,170.89 करोड़ रुपए की इक्विटी खरीदी।
 
कारोबारियों ने कहा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीतिगत बैठक के नतीजों से पहले वैश्विक बाजारों से मिले-जुले संकेतों के बीच निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया। (भाषा)

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

अगला लेख