Daily Horoscope
✕

बजट के बाद लगातार दूसरे दिन में शेेेेयर बाजार में बहार, सेंसेक्स में 1300 अंकों का उछाल

Updated: मंगलवार, 2 फ़रवरी 2021 (10:30 IST)
मुंबई। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा सोमवार को संसद में पेश किए गए बजट का असर लगातार दूसरे दिन में शेयर बाजार पर दिखाई दिया। सुबह के सत्र में सेंसेक्स में 1314 और निफ्टी में भी 416 अंकों की बढ़त दिखाई दी। 
 
बीएसई का सेंसेक्स 1314 अंकों से ज्यादा की उछाल के साथ 49,915 पर करोबार कर रहा था तो नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर निफ्टी 50 भी 416 अंक चढ़कर 14697 पर कारोबार कर रहा था।

आज शुरुआती कारोबार के दौरान टीसीएस, एक्सिस बैंक, ओएनजीसी, एनटीपीसी, एशियन पेंट्स, मारुति रिलायंस, एम एंड एम, एल एंड टी, आईटीसी, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाइटन, अल्ट्राटेक सीमेंट आदि कंपनियों के शेयर हरे निशान में थे।

अर्थशास्त्रियों और बाजार विश्लेषकों का मानना ​​है कि सोमवार को पेश किया गया बजट एक साहसिक और वृद्धि-उन्मुख बजट है। दो सरकारी बैंकों के निजीकरण और भूमि जैसी परिसंपत्तियों के मौद्रीकरण के प्रस्ताव को भी बाजार ने सकारात्मक माना है।
 
सोमवार को भी बजट के बाद भारतीय शेयर बाजारों में भारी तेजी दिखाई दी थी। 24 साल बाद बजट के दिन शेयर बाजार में 5 प्रतिशत का उछाल देखा गया। सेंसेक्स 2315 अंकों की बढ़त के साथ 48610 और निफ्टी भी 5.09 अंकों की बढ़त के साथ 14328 पर बंद हुआ था।

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

नक्सलवाद और नशे पर निर्णायक कार्रवाई की तैयारी, PM मोदी ने मंत्रियों-अधिकारियों को दिया नया संदेश

नेहा माली के साथ होगा पूरा न्याय, CM डॉ. मोहन यादव ने की 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

मुख्यमंत्री आवास में धूमधाम से मना इगास पर्व, CM धामी ने खेला भैलो; लोकगीतों पर झूमे लोग

India-Japan 2+2 Dialogue : चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता? भारत-जापान की टोक्यो में बड़ी रक्षा वार्ता, राजनाथ-जयशंकर संभालेंगे मोर्चा

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

अगला लेख