Hanuman Chalisa
✕

धनतेरस से पहले BSE Sensex में 350 अंकों से अधिक की तेजी, निफ्टी भी 12,700 के पार

Updated: बुधवार, 11 नवंबर 2020 (10:47 IST)
मुंबई। सकारात्मक वैश्विक संकेतों और विदेशी निवेश में जोरदार बढ़ोतरी के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 350 अंकों से अधिक की तेजी के साथ रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। शुरुआती सत्र में बीएसई सेंसेक्स 43,675.59 की सर्वकालिक ऊंचाई को छूने के बाद 353.60 अंक या 0.82 प्रतिशत बढ़कर 43,631.25 पर कारोबार कर रहा था।
 
इसी तरह एनएसई निफ्टी ने भी 12,752.90 की नई ऊंचाई को छुआ। खबर लिखे जाने तक निफ्टी 108.95 अंक या 0.86 प्रतिशत की बढ़त के साथ 12,740.05 पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स में सबसे अधिक 4 प्रतिशत की तेजी एमएंडएम में रही। इसके अलावा बजाज फाइनेंस, कोटक बैंक, एसबीआई, ओएनजीसी, एलएंडटी, टाटा स्टील, बजाज फिनसर्व और मारुति भी तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर इंडसइंड बैंक, एचयूएल, पॉवरग्रिड, टाइटन और नेस्ले इंडिया में गिरावट देखने को मिली।
 
पिछले सत्र में सेंसेक्स 680.22 अंक या 1.60 प्रतिशत चढ़कर पहली बार 43,000 के स्तर के ऊपर 43,277.65 पर बंद हुआ था। निफ्टी भी 170.05 अंक या 1.36 प्रतिशत बढ़कर 12,631.10 के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ था।
शेयर बाजार के अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को सकल आधार पर 5,627.32 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
 
रिलायंस सिक्योरिटीज में संस्थागत कारोबार के प्रमुख अर्जुन यश महाजन ने कहा कि भारत के साथ ही प्रमुख एशियाई बाजारों में तेजी देखने को मिल रही है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा बिहार में राजग की जीत और अच्छे तिमाही नतीजों से बाजार को बल मिला। (भाषा)

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

2035 में बदल सकती है वैश्विक धार्मिक तस्वीर, ईसाइयों से आगे निकल सकता है इस्लाम; प्यू रिसर्च का बड़ा अनुमान

LIVE: सुप्रीम कोर्ट से आजम खान को मिली राहत, ED की याचिका खारिज

पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तार को पर्यावरणीय मंजूरी, 3,000 मीटर का होगा रनवे; बड़े विमानों की आवाजाही का रास्ता साफ

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

ढाका समेत बांग्लादेश के 28 जिलों में भड़की हिंसा, मोहम्मद यूनुस के पैतृक घर को लगाई आग

अगला लेख