sundarkand

ट्रंप के रुख से शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स में तेज गिरावट दर्ज

Updated: शुक्रवार, 21 दिसंबर 2018 (18:31 IST)
मुंबई। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अनिश्चित रुख और वैश्विक आर्थिक विकास की धीमी पड़ी रफ्तार के बावजूद अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा अगले साल समान गति से ब्याज दर बढाए जाने के संकेत देने से अमेरिकी शेयर बाजार के साथ दुनियाभर के अधिकतर बाजारों में गिरावट हावी रही। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स शुक्रवार को 689.60 अंक की तेज गिरावट के साथ 35,74.207 अंक पर और एनएसई का निफ्टी 197.70 अंक लुढ़ककर 10,754.00 अंक पर बंद हुआ।
 
 
ट्रंप ने अमेरिकी सरकार की फंडिंग पर तब तक हस्ताक्षर करने से मना कर दिया, जब तक कि दक्षिण-पश्चिमी सीमा पर बाड़ लगाने के लिए 5 अरब डॉलर के विधेयक को पारित नहीं किया जाता है। ट्रंप के इस कदम से अमेरिकी सरकार पर शटडाउन का संकट मंडराने लगा है। इसी बीच सीरिया से अमेरिकी सैनिकों को हटाने के उनके निर्णय के खिलाफ अमेरिका के रक्षामंत्री जिम मैटिस ने भी गुरुवार को पद से इस्तीफा दे दिया। अमेरिका में जारी इस उथल-पुथल से निवेशकों में अफरा-तफरी मच गई है।
 
फेड रिजर्व ने गुरुवार को इस साल चौथी बार ब्याज दर बढाए जाने की घोषणा की और साथ ही अगले साल भी समान गति से ब्याज दर बढाए जाने के संकेत दिए हैं। ब्याज दर बढ़ाए जाने की स्थिति में निवेशकों का रुझान जोखिमभरे निवेश में घट जाता है। अमेरिकी सरकार पर शटडाउन पर खतरा मंडराने लगा है जिससे आईटी और टेक क्षेत्र में भारी गिरावट रही। आईटी क्षेत्र का सूचकांक 2.62 प्रतिशत और टेक का 2.60 प्रतिशत गिर गया। बीएसई के सभी 20 समूहों के सूचकांक में गिरावट दर्ज की गई। (वार्ता)

Show comments

क्‍यों नहीं हटे उज्‍जैन के खड़े हनुमान, चमत्‍कार या कुछ और, क्‍या है रील्‍स और वीडियो की हकीकत?

BRICS Summit 2026 : BRICS समिट के लिए भारत आएंगे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, 11 सितंबर को PM मोदी के साथ होगी द्विपक्षीय बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

Apple Event 2026 : iPhone 18 से Foldable iPhone Ultra तक, जानिए 'Surprise and Shine' इवेंट में क्या-क्या होगा

2026 Maruti Baleno Facelift , ₹6.10 लाख से शुरू कीमत, नया इंजन और Level-2 ADAS जैसे धांसू सेफ्टी फीचर्स

‘नाराज फूफा जी चिल्लाएंगे- ट्रक वालों का क्या होगा?’ PM मोदी का तंज, फ्रेट कॉरिडोर पर गिनाईं उपलब्धियां

सभी देखें

यूपी के बाहुबली की बेटी भी अब राजनीति में! जानिए कौन हैं शालिनी सिंह

दिल्ली-यूपी और बिहार समेत 16 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए कहां कैसा है मौसम?

चलते ही इंदौर मेट्रो में होने लगा मुसाफिरों का टोटा, प्रशासन कैसे इंदौरियों को मेट्रो के सफर के लिए करेगा आकर्षित

गाय चोरी के शंका में पीट-पीटकर मार डाला, मारने के लिए ऐसे बुलाया था, आदतन अपराधी है आरोपी

LIVE: नेपाल के बाद अफगानिस्तान में भी भूकंप के झटके

अगला लेख