Daily Horoscope
✕

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 अंक से अधिक गिरा

Updated: बुधवार, 31 अक्टूबर 2018 (12:32 IST)
मुंबई। रिजर्व बैंक और केंद्र सरकार के बीच तनाव बढ़ने तथा विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) की जारी बिकवाली के कारण बुधवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 अंक से अधिक गिर गया।
 
 
बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स मजबूती में खुलने के तुरंत बाद गिर गया। सेंसेक्स 163.74 अंक यानी 0.48 प्रतिशत गिरकर 33,727.39 अंक पर रहा। एक समय यह 237.65 अंक गिर गया था। मंगलवार को सेंसेक्स 176.27 अंक यानी 0.52 प्रतिशत कमजोर होकर 33,891.13 अंक पर रहा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 62.55 अंक यानी 0.61 प्रतिशत गिरकर 10,135.85 अंक पर रहा।
 
सरकार द्वारा रिजर्व बैंक अधिनियम की धारा 7 का इस्तेमाल करने पर गवर्नर ऊर्जित पटेल के इस्तीफा देने की अफवाहें हैं। सरकार इस धारा का इस्तेमाल गवर्नर को उन मुद्दों पर परामर्श व निर्देश देने के लिए करती है जिनके बारे में सरकार को लगता है कि ये मुद्दे गंभीर हैं और सार्वजनिक हित में हैं।
 
टाटा स्टील, कोल इंडिया, भारती एयरटेल, पॉवर ग्रिड, एनटीपीसी, इंडसइंड बैंक, अडाणी पोर्ट्स, आईटीसी, विप्रो और वेदांता के शेयर 4 प्रतिशत तक गिर गए, हालांकि इंफोसिस, एचडीएफसी बैंक, यस बैंक, हीरो मोटोकॉर्प, सन फार्मा और ओएनजीसी के शेयर 2 प्रतिशत तक चढ़ गए। कारोबारियों ने कहा कि ऊर्जित पटेल के इस्तीफे की खबरें उड़ने से बाजार पर दबाव रहा।
 
प्राथमिक आंकड़ों के अनुसार मंगलवार को एफपीआई 1,592.02 करोड़ रुपए के शुद्ध बिकवाल रहे, हालांकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 1,363.04 करोड़ रुपए की शुद्ध लिवाली की। वैश्विक बाजारों में एशियाई बाजारों के शुरुआती कारोबार में जापान का निक्की 1.70 प्रतिशत, चीन का शंघाई कंपोजिट 1.13 प्रतिशत, हांगकांग का हैंग सेंग 0.60 प्रतिशत और ताईवान का शेयर बाजार 1.80 प्रतिशत की तेजी में रहा। अमेरिका का डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज मंगलवार को 1.77 प्रतिशत उछलकर बंद हुआ था। (भाषा)

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

यूपी की सवा करोड़ महिलाएं बनीं कारोबार की ताकत, स्वयं सहायता समूहों से बदल रही गांवों की तस्वीर; जानिए इनके ब्रांड्स की कहानी

अगला लेख