Hanuman Chalisa
✕

बैंकिंग शेयरों में तेजी से सेंसेक्स 300 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी 14,750 के पार

Updated: सोमवार, 17 मई 2021 (11:10 IST)
मुंबई। एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक और इंफोसिस जैसे बड़े शेयरों में तेजी के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 300 अंक से अधिक चढ़ गया। इस दौरान 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 300.45 अंक या 0.62 फीसदी की तेजी के साथ 49,033 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह व्यापक एनएसई निफ्टी 75.60 अंक या 0.52 प्रतिशत बढ़कर 14,753.40 पर पहुंच गया।

ALSO READ: CoronaVirus को खत्म करने की दवा 'DRDO 2DG हुई लांच
 
सेंसेक्स में सबसे अधिक 2 प्रतिशत की तेजी एसबीआई में हुई। इसके अलावा इंडसइंड बैंक, ओएनजीसी, बजाज फिनसर्व, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी और इंफोसिस भी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर एलएंडटी, भारती एयरटेल, सन फार्मा, टाइटन और डॉ. रेड्डीज लाल निशान में थे।

ALSO READ: Cyclone Tauktae : तौकते का असर, महाराष्ट्र के कई जिलों में अगले 3 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी
 
पिछले सत्र में सेंसेक्स 41.75 अंक या 0.09 प्रतिशत बढ़कर 48,732.55 पर बंद हुआ था जबकि निफ्टी 18.70 अंक या 0.13 प्रतिशत फिसलकर 14,677.80 पर बंद हुआ। शेयर बाजार के अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को सकल आधार पर 2,607.85 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। 
 
एशियाई बाजारों में शंघाई और हांगकांग दोपहर के कारोबार के दौरान तेजी दर्शा रहे थे जबकि टोकियो और सियोल में गिरावट थी। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.19 प्रतिशत बढ़कर 68.84 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। (भाषा)

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

खाना नहीं मिलने पर Indore में हिंसक हो रहे कुत्‍ते, साढ़े 3 हजार लोगों पर हमला, प्रशासन क्‍यों नहीं करता व्‍यवस्‍था?

आलिया भट्ट, आर्यन खान से लेकर वैभव सूर्यवंशी तक, TIME100 Next India की पहली लिस्ट जारी

भोपाल में 96 लाख रुपए की 9700 लीटर अवैध शराब पकड़ाई, 1075 पेटियों सोम डिस्टिलरीज दर्ज, ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार

दावेदारों की मौजूदगी में खुलेगी लालबाग की 100 किलो की तिजोरी, एक महिला और खासगी ट्रस्‍ट ने किया दावा

अयोध्या की 14 कोसी परिक्रमा में उमड़ा आस्था का सैलाब: 30 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने सरयू में लगाई डुबकी

अगला लेख