suvichar
✕

गोवा : पर्यटकों का पसंदीदा स्थल

Updated: शुक्रवार, 2 जनवरी 2015 (12:02 IST)
गोवा... एक ऐसा राज्य, जिसका नाम सुनते ही याद आता है, दूर तक फैला समुद्र का किनारा, उन्मुक्त जीवन-शैली, थिरकते कदम और काजू से बनी लाजवाब फेनी। लेकिन गोवा सिर्फ यहीं तक सीमित नहीं...  हो-हल्ले के इस प्रदेश में कई ऐसे बेहतरीन रिसॉर्ट्स हैं, जहां लोग शांति की तलाश में आते हैं।


 

 
 
गोवा जाने का सबसे बेहतरीन समय अक्टूबर से मार्च तक का होता है। इस मौसम में यहां बहुतायत में पर्यटक आते हैं। जून से सितंबर तक यहां बहुत अधिक वर्षा होने के कारण इस मौसम में यहां पर्यटक कम ही आते हैं। ईसाइयों की बहुलता के कारण क्रिसमस के समय गोवा में बहुत सारे सांस्कृतिक आयोजन होते हैं, जिनका आनंद लेने के लिए पर्यटक इस समय विशेष तौर पर गोवा आते हैं।
 
गोवा की मानचित्र में स्थिति - यूं  देखा जाए तो गोवा मुंबई से करीब 400 किलोमीटर दूर है। बंगलोर 470 किलोमीटर दूर और दिल्ली (1874 किलोमीटर) दूर है।
 
देखने योग्य स्थान - पणजी, वास्को दा गामा, मारगांव, मापुसा, पोंडा, ओल्ड गोवा, छापोरा, वेगाटोर, बेनॉलिम, दूधसागर झरने।
 

 

यहां के सांस्कृतिक स्थल, संग्रहालय, पुरा महत्व का संग्रह आदि है। इसके अलावा गोवा का अगुडा किला भी प्रमुख दर्शनीय स्थलों में से एक है।
 
 

गोवा के समुद्र तट विशेष तौर पर प्रसिद्ध है। यहां डोना पॉला, मीरमार, बोग्मालो, अंजुना, वेगाटोर, कोल्वा, केलनगुटे बांगा, पालोलेम, आराम बोल आदि देखने योग्य स्थल है। 


 
गोवा के नेशनल पार्क - गोवा में कई संग्रहालय व अभयारण्य है। बोंडला अभयारण्य, कावल वन्य प्राणी अभयारण्य, कोटिजाओ वन्य प्राणी अभयारण्य आदि प्रमुख है।
 
धार्मिक स्थल में आप बैसिलिका ऑफ बॉम जीसस (सेंट कैथरीन्स), कैथेड्रल ऑफ सेंट काजेतान, दत्त मंदिर, चर्च ऑफ सेंट फ्रांसिस, मंगेश श्री महालसा आदि देख सकते हैं। गोवा के ऐतिहासिक चर्च व खूबसूरत मंदिर भी पर्यटकों को गोवा में छुट्टियां बिताने को आमंत्रित करते हैं। 

गोवा के ऐतिहासिक चर्चों में सेंट फ्रांसिस, ऑफ असीसी, होली स्पिरिट, पिलर सेमिनरी, सालीगांव, रकोल आदि चर्च है। इसके अतिरिक्त सेंट काजरन चर्च, सेंट आगस्टीन टॉवर, ननरी ऑफ सेंट मोनिका तथा सेंट ऐरक्स चर्च भी प्रसिद्ध है।
 
गोवा कैसे पहुंचें -
गोवा का निकटतम हवाई अड्डा डबोलिन हवाई अड्डा है, जो गोवा से लगभग 29 किमी दूर है। गोवा के लिए दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरू और चेन्नई से सीधी विमान सेवा उपलब्ध है। 
 
गोवा 'कोंकण रेलवे' से जुड़ा है अत: ट्रेन से भी आप आसानी से गोवा पहुंच सकते हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग द्वारा भी गोवा का सीधा संबंध मुंबई, बेंगलुरू, पुणे आदि शहरों से है।
 
Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल