dharma sangrah

श्री राम के भाई लक्ष्मण का लखनऊ, जानिए 7 खास बातें

Updated: शनिवार, 25 अप्रैल 2020 (17:34 IST)
भारत के उत्तर प्रदेश की राजधानी है लखनऊ। लखनऊ बहुत प्राचीन शहर है। इतिहासकार इसके संबंध में भिन्न-भिन्न मत रखते हैं। आओ जानते हैं लखनऊ के बारे में 7 खास बातें।
 
 
1. कौशल राज्य : मान्यता है कि लखनऊ शहर लक्ष्मण ने बसाया था। उत्तर भारत में लक्ष्मण को लखन भी कहते हैं। लखनऊ उस क्षेत्र में स्थित है जिसे ऐतिहासिक रूप से अवध क्षेत्र के नाम से जाना जाता था। लखनऊ प्राचीन कौशल राज्य का हिस्सा था।
 
 
2. लक्ष्मणपुर : कहते हैं कि प्राचीनकाल में इसे लक्ष्मणावती, लक्ष्मणपुर या लखनपुर के नाम से जाना जाता था, जो बाद में बदलकर लखनऊ हो गया। यहां से अयोध्या मात्र 80 मील दूरी पर स्थित है। 11वीं शताब्दी तक लखनपुर (या लक्ष्मणपुर) के नाम से यह शहर जाना जाता था। एक अन्य मतानुसार यह शहर लक्ष्मण के बाद लक्ष्मणवती के रूप में जाना जाता था। यह नाम पहले लखनवती और फिर विकृत होते-होते लखनौती और आखिरकार लखनऊ में बदल गया।
 
 
3. बागों का शहर : गोमती नदी के तट पर स्थित लखनऊ को मुस्लिम काल में नवाबों का शहर कहा जाने लगा और वर्तमान में लखनऊ को 'बागों का शहर' कहा जाता है।
 
 
4. लक्ष्मणटीला : लखनऊ शहर के पुराने भाग में एक ऊंचा ढूह है, जिसे लक्ष्मणटीला कहा जाता है। यहां पुरातात्विक खुदाई में वैदिक कालीन अवशेष प्राप्त हुए हैं। कहते हैं कि लक्ष्मणटीला पर पहले लक्ष्मणजी का प्राचीन मंदिर था जिसे मुगल बादशाह औरंगजेब ने तुड़वाकर एक मसजिद बनवाई थी।
 
 
6. लखनऊ पर मुस्लिम शासन : लखनऊ अकबर, जहांगीर और औरंगजेब के बाद मुहम्मदशाह, सआदत खां, सफदरजंग, शुजाउद्दौला, गाजीउद्दीन हैदर, नसीरुद्दीन हैदर, मुहम्मद अली शाह और अंत में लोकप्रिय नवाब वाजिद अली शाह ने क्रमशः शासन किया। नवाब आसफुद्दौला के समय राजधानी फैसलाबाद से लखनऊ लाई गई। इन सभी शासकों के दौरा में लखनऊ का हिन्दू स्वरूप मिटा दिया गया। इमामबाड़ा, मस्जिदें, ईदगाह, कोठी, जमातखाना, मदरसे, बाग आदि कई मुस्लिम स्थल बनाए गए।
 
 
7. अंग्रेज काल : 1856 ईस्वी में अंग्रेजें ने वाजिद अली शाह को गद्दी से उतार कर संपूर्ण अवध क्षेत्र को ब्रिटिश भारत में सम्मिलित कर लिया गया। तब 1902 में 'नार्थ वेस्ट प्रोविन्स' का नाम बदल कर 'यूनाइटिड प्रोविन्स ऑफ आगरा एण्ड अवध' कर दिया गया। स्वतंत्रता के बाद 12 जनवरी सन् 1950 में इसका नाम बदलकर उत्तर प्रदेश रख दिया गया। इसे पहले 1920 में प्रदेश की राजधानी को इलाहाबाद से बदल कर लखनऊ कर दिया गया।
 

लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

रक्षाबंधन 2026 पर चंद्र ग्रहण का साया! जानें राखी बांधने का शुभ समय और सही मुहूर्त

अंक-दर्शन : रसोई के मसाले और ग्रहों का रहस्य (भाग–9 लौंग)

13 August Birthday: आपको 13 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 13 राशियों का राशिफल (13 अगस्‍त, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 13 अगस्‍त 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख