sundarkand
✕

सलमान मुकदमों के फैसले को लेकर चिंतित

Updated: सोमवार, 2 नवंबर 2015 (12:52 IST)
मुंबई। सुपरस्टार सलमान खान उनके खिलाफ चल रहे अदालती मामलों के फैसलों को लेकर चिंतित हैं जो अभी आने बाकी हैं। सलमान ने एक साक्षात्कार में कहा, ‘क्या फैसला आएगा। अगर आप पांच-पांच साल भी जोड़ेंगे तो यह 10-15 साल हो जाता है। यह मेरे माता पिता और मेरे सिर पर एक बड़ी चिंता है.. यह बहुत बड़ी मुश्किल है। यह मजिस्ट्रेट अदालत में नहीं है.. यह उच्च न्यायालय में है। इन फैसलों के बाद मेरी जिंदगी जो भी मोड़ लेगी, मैं उसका सामना करूंगा।’ 
उन्होंने कहा, ‘इतना सब होने के बाद आपको कॉमेडी करनी होती है, ‘बिग बॉस’ करना होता है, लेकिन उसी वक्त आपके सिर पर तलवार लटक रही होती है। मेरे माता पिता भी कठिन दौर से गुजर रहे हैं।’ अभिनेता (49) के अनुसार, उनका काम उन्हें फैसले से बचा नहीं सकता।
 
उन्होंने कहा, ‘मेरे काम की खूबसूरती यह है कि आप कितना अच्छा करें पर लोग बड़े बेरहम होते हैं। सोनम के साथ रोमांस, जैकलीन के साथ डांस, पोलैंड में शूटिंग, 600 करोड़ रुपए की कमाई.. लेकिन उन्हें नहीं पता कि हमारे हिस्से में क्या आया है.. वे कहते हैं कि उसके उपर मामला चल रहा है फिर भी वह मजे में है।’ 
 
सलमान ने कहा, ‘ये सारी चीजें मेरे खिलाफ हैं.. जिन लोगों को मेरे मामलों में फैसला सुनाना है, उनके लिए मेरे अच्छे कामों का कोई मतलब नहीं है।’

यह पूछे जाने पर कि क्या वह दुआओं और इनायतों को मानते हैंP  सलमान ने कहा, ‘हमें दुआओं, इनायतों का इंतजार रहेगा। यह उन लोगों के लिए है जो दुआओं में यकीन रखते हैं। हां, मैं भी इसमें (दुआओं में) यकीन रखता हूं.. कई सारे लोग इसमें विश्वास रखते हैं और ऐसे भी लोग हैं जो इसे नहीं मानते। जिनके पास ताकत है वे इनमें यकीन नहीं रखते।’’ काम के मोर्चे पर सलमान अपनी अगली फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ की रिलीज को लेकर आशान्वित हैं।
 
सलमान पर फिलहाल 2002 में मुंबई में हुए हिट-एंड-रन मामले में मुकदमा चल रहा है। उनके खिलाफ दो और मामले, एक जोधपुर में शस्त्र अधिनियम (गैरकानूनी रूप से हथियार रखने) और दूसरा वन्यजीव सुरक्षा कानून (काले हिरण के शिकार का मामला) के तहत लंबित हैं। (भाषा) 
 
Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल