शुक्रवार, 27 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. रूस-यूक्रेन वॉर
  3. न्यूज़ : रूस-यूक्रेन वॉर
  4. 20000 Indians stranded in Ukraine, Modi government busy in election campaign
Written By
Last Updated : गुरुवार, 24 फ़रवरी 2022 (20:25 IST)

यूक्रेन में 20000 भारतीय फंसे, मोदी सरकार चुनाव के प्रचार में व्यस्त, याद आईं सुषमा स्वराज

यूक्रेन में 20000 भारतीय फंसे, मोदी सरकार चुनाव के प्रचार में व्यस्त, याद आईं सुषमा स्वराज - 20000 Indians stranded in Ukraine, Modi government busy in election campaign
नई दिल्ली। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए कहा है कि वह 5 राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी को जीतने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों में व्यस्त हैं इसलिए यूक्रेन में फंसे देश के युवाओं को वापस लाने की उनको चिंता नहीं है।
कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख रणदीपसिंह सुरजेवाला ने गुरुवार को यहां जारी बयान में कहा कि मोदी सरकार को जगना चाहिए और यूक्रेन में फंसे अपने 20 हज़ार युवाओं को वापस लाने के लिए स्पेशल फ्लाइट का इंतज़ाम करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि हर मुश्किल वक्त में मुंह फेरना और चुप्पी साधना मोदी सरकार की आदत बन गई है। 20 हज़ार भारतीय युवा यूक्रेन में भय, आशंका और जीवन पर ख़तरे की स्थिति से जूझने को मजबूर हैं। समय रहते उन्हें सकुशल लाने का इंतजाम क्यों नहीं किया गया है।

क्या यही ‘आत्मनिर्भर’ मिशन है।' सूरजेवाला ने तंज करते हुए कहा कि सच तो यह है कि भाजपा सरकार अभी चुनाव लड़ने में व्यस्त है। प्रधानमंत्री जी यूक्रेन में फंसे अपने लोगों का ख़्याल करने की बजाय चुनावी रैलियों में हवा भर रहे हैं लेकिन हम देशवासी आप सभी की सकुशलता के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

इधर भारत सरकार ने कहा कि जरूरत पड़ी तो वायुसेना यूक्रेन में फंसे भारतीयों को लाएगी। यूक्रेन में युद्ध में फंसे भारतीयों को लाने की कोशिशें जारी हैं।

उल्लेखनीय है कि  2015 में जब सुषमा स्वराज विदेश मंत्री थीं, तब यमन में युद्ध जैसे हालात बन गए थे और यमन सरकार और विद्रोहियों में जंग छिड़ गई थी। उन हालातों में हजारों भारतीय जिंदगी और मौत के बीच फंस गए थे। वहां फंसे भारतीयों ने भारत सरकार से मदद मांगी।

ऐसे में एक संदेश मिलते ही सुषमा एक्टिव हो गईं और दिन-रात अपने नागरिकों को बचाने में जुट गई थीं। उसी रात प्लानिंग हुई और ऑपरेशन 'राहत' तैयार कर लिया। सुषमा ने विदेश राज्यमंत्री एवं पूर्व आर्मी चीफ वीके सिंह को यमन भेजा था।