सम्बंधित जानकारी
- मोदी हार गए यूपी तो फिर क्या-क्या 'मुमकिन' है?
- लोकसभा चुनाव तक सभी विधानसभा चुनावों में भाजपा और कांग्रेस ही आमने-सामने होंगी
- नरेन्द्र मोदी के नक्शेकदम पर शिवराज सिंह चौहान
- PM मोदी का राहुल पर निशाना, 2014 में युवराज के कारण रोका गया था मेरा हेलीकॉप्टर
- UP Election: पीएम ने किया तंज, सपा जैसा डॉक्टर मिल गया तो यूपी में माफिया सांसें फिर दौड़ने लगेंगी
PM मोदी ने किया सुषमा स्वराज को याद, बताया कैसे उनकी मां ने एक बच्ची का नाम रखा था सुषमा
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को याद किया कि कैसे उनकी मां ने करीब 25 साल पहले दिवंगत भाजपा नेता सुषमा स्वराज से मुलाकात के बाद परिवार में जन्मी बेटी का नाम उनके नाम पर रखने का फैसला किया था।
पूर्व विदेश मंत्री स्वराज को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मोदी ने फेसबुक पर पोस्ट लिखा। उन्होंने लिखा कि अभी मैं जालंधर से रैली करके लौट रहा हूं। आज सुषमाजी की जयंती है। मुझे उनसे जुड़ा एक बहुत पुराना वाकया अचानक याद आया तो सोचा आपसे शेयर करूं। मोदी ने बताया कि करीब 25 साल पहले की बात होगी, जब मैं भाजपा में संगठन का काम करता था और सुषमाजी गुजरात में चुनावी दौरे पर थीं। मेरा जो गांव है वडनगर, वहां वो गईं तो मेरी मां से भी मिलीं। उस समय हमारे परिवार में मेरे भतीजे के घर एक बेटी का जन्म हुआ था।
उन्होंने लिखा कि ज्योतिष लोगों ने नक्षत्र देखकर उसका नाम निकाला और फिर नाम तय हुआ। घर वालों ने भी तय कर लिया था कि जैसा वो लोग कह रहे हैं, वैसा ही करेंगे। प्रधानमंत्री ने लिखा कि लेकिन मेरी मां ने सुषमाजी से मिलने के बाद कहा कि बेटी का नाम सुषमा ही रखा जाएगा। मेरी मां बहुत पढ़ी-लिखी नहीं हैं, लेकिन वो विचारों से बहुत आधुनिक हैं। और उस समय उन्होंने जिस तरह सबको निर्णय सुनाया, वो भी मुझे आज तक याद है।
उन्होंने लिखा कि आज सुषमाजी की जन्म-जयंती पर उन्हें नमन। गौरतलब है कि सुषमा स्वराज का वर्ष 2019 में 67 साल की उम्र में निधन हो गया था। केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों सहित कई अन्य भाजपा नेताओं ने भी स्वराज को श्रद्धांजलि अर्पित की।
