Hanuman Chalisa

साइबर बातचीत है रोमांस की पहली सीढ़ी

Written By WD
Updated: शुक्रवार, 12 अक्टूबर 2007 (21:50 IST)
साइबर रोमांस की पहली सीढ़ी बनती है विभिन्न चैट साइट। यहाँ लोग नेट के जरिए पहुँच, आपस में बातचीत करते हैं और विचारों का आदान-प्रदान करते हैं। कुछ लोग संबंधों को इससे भी आगे ले जाने के इच्छुक होते हैं और वे आपस में मिलने या फोन करने जैसी प्रक्रिया में लग जाते हैं। बगैर एक-दूसरे के शारीरिक आकर्षण में बँधे विचारों के जरिए दिल में उतरने का यह ढंग आधुनिक पीढ़ी को संभवतः इसी वजह से रास आ रहा है। वे वास्तविकता पर पैर टिका अपने संबंधों की बुनियाद रखते हैं।

NDND
चैट साइट पर विचारों का आदान-प्रदान तमाम के दिल टूटने का वायस भी बनता है। आशा के लिए तो कम से कम ऐसा हुआ ही है। आशा ने चैट साइट के जरिए पहली बार 35 लोगों से एक साथ संपर्क साधा और एक व्यक्ति से उसके विचार काफी हद तक मिले भी। लंबे समय तक चैट साइट पर विचारों के आदान-प्रदान के बाद आशा ने उससे मिलने का मन बना ही लिया और पहली मुलाकात में ही उसका दिल टूट गया। वह जिससे मिली वह सिर्फ लच्छेदार बातों में धनी था। जब आशा ने जिम्मेदारियों और अन्य गंभीर विषयों पर बातचीत शुरू की तो वह पहले दर्जे का मूर्ख साबित हुआ। इसके बाद तो आशा ने साइबर रोमांस के बारे में सोचना तक गवारा नहीं किया।

लेकिन जरूरी नहीं कि प्रत्येक रोमांस का हश्र आशा जैसा ही हो। सुनय के साथ तो बिलकुल जुदा ही हुआ। नेट पर फ्लर्ट करने के दौरान उसकी मुलाकात एक लड़की से हुई। बातचीत होती रही और पहली मुलाकात ने थोड़ी-बहुत बची ढँकी-छिपी बातों का भी खुलासा कर दिया। नतीजतन दोनों ने पहले-पहल एक-दूसरे को चुना फिर एक-दूसरे के माँ-बाप ने देखा और पसंद कर लिया। और वे शादी के बंधन में बंध गए।

Show comments

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

दिलों को जोड़ने की एक मुहिम: जानिए राजीव गांधी की जयंती और 'सद्भावना दिवस' का कनेक्शन

आसमान से बरसेगा सेहत या संकट? जानिए बारिश का पानी पीने का सच!

Ebola Virus: क्या है इबोला वायरस? जानिए इसके लक्षण, संक्रमण और बचाव के आसान उपाय

बड़बोले ट्रंप की घटिया बेशर्मी, अंकारा में नहीं था Trump को कोई खतरा

ब्रिक्स से दूरी बांग्लादेश को पड़ेगी भारी, तारिक रहमान के सम्मेलन में शामिल होने पर संशय