Hanuman Chalisa

प्रेम गीत : मन का संगीत...

राकेश श्रीवास्तव 'नाजुक'
मन का संगीत मिटने न देना कभी,
वरना जीवन का पहिया उलझ जाएगा।
 
प्यार के आचमन का मुहूरत नहीं, 
जब भी जी चाहे अपना बना लीजिए।
फर्क इसका नहीं कौन इससे रंगा,
जो रंगा उसको दिल से लगा लीजिए।
 
प्यार का ही असर दर्द है बेअसर, 
प्रश्न जितना कठिन हो सुलझ जाएगा।
मन का संगीत मिटने न देना कभी, 
वरना जीवन का पहिया उलझ जाएगा।
 
काल का चक्र रुकता नहीं है कभी, 
जानते हैं सभी कौन है मानता।
वक्त का हाथ जो वक्त पर थाम ले, 
उसको सारा जमाना है पहचानता।
 
नींद से जागकर खिड़कियां खोल दो, 
वरना हाथों से अवसर निकल जाएगा।
मन का संगीत मिटने न देना कभी, 
वरना जीवन का पहिया उलझ जाएगा।
 
कोई नयनों से निंदिया चुरा ले गया, 
कैसे ख्वाबों से नजरें मिलाएंगे हम।
गीत के सारे बंदों में सिलवट पड़ी, 
चांद का रूप कैसे सजाएंगे हम।
 
आप बोलें न बोलें मगर आईना, 
आपको देखकर सब समझ जाएगा।
मन का संगीत मिटने न देना कभी, 
वरना जीवन का पहिया उलझ जाएगा।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

सावन मास पर एक भावपूर्ण और मौलिक हिंदी कविता

Shravan Essay: आस्था, प्रकृति और पवित्रता का उत्सव श्रावण मास, पढ़ें रोचक निबंध

आगे तो बढ़ रहे हैं… पर किस दिशा में? कहीं ऐसा तो नहीं कि जीवन बेहतर बनाने की दौड़ में हम जीना ही भूलते जा रहे हैं?

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

सभी देखें

बारिश में कुछ टेस्टी खाने का है मन? ट्राई करें ये 5 मानसून स्पेशल रेसिपीज

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

क्रिस्टोफ़र नोलन की ‘द ओडिसी’ : होमर के महाकाव्य की उदास सिनेमाई पुनर्रचना

कविता: लाल किला तुझे सलाम

Essay on Friendship Day: फ्रेंडशिप डे: दोस्ती के अटूट बंधन का खूबसूरत पर्व, पढ़ें हिन्दी में रोचक निबंध

अगला लेख