here

Hanuman Chalisa

हैप्‍पी रिपब्‍लिक डे: गणतंत्र दिवस की तीन कविताएं

मंगलवार, 21 जनवरी 2020 (18:32 IST)
गणतंत्र दिवस का मौका पूरे देश के लिए गर्व और गौरव का विषय है। इस अवसर पर पूरे देश में पूरी गरिमा के साथ आयोजन किए जाते हैं। आईये इस अवसर पर हम आपको पढवाते हैं कुछ कविताएं जो खासतौर से गणतंत्र दिवस को ध्‍यान में रखकर लिखी गई हैं।

(1)
हमारा अभिमान
गणतंत्र हमारा अभिमान है
तिरंगा हमारी शान है
पहले अपना देश बचाया
अंग्रेजों को वापस भगाया
तब जाकर अपना संविधान बनाया
हमारा संविधान हमारी आन है
तिरंगा हमारी शान है
सीने पर गोली खाते हैं
अपनी जान गंवाते हैं
इस तरह शहीद अपना देश बचाते हैं
देश के आगे छोटी हमारी जान है
तिरंगा हमारी शान है
यहां पावन गंगा बहती है
सोने की चिड़िया रहती है
लेकिन आजादी से जीने की बात कहती है
आजादी से जीने का स्वाभिमान है
तिरंगा हमारी शान है
गणतंत्र हमारा अभिमान है
तिरंगा हमारी शान है

(2)
अपना वतन जान से प्‍यारा
अपना वतन जान से प्यारा
झंडा ऊंचा रहे हमारा
गंगा यमुना सरस्वती जैसी
पावन नदियों की बहती धारा
झंडा ऊंचा रहे हमारा
सबसे बड़ा लोकतंत्र कहा जाता
जिसके गुण गाता है संसार सारा
झंडा ऊंचा रहे हमारा
सब आजाद रहे सबको अधिकार मिले
यही हमारे संविधान का नारा
झंडा ऊंचा रहे हमारा
अपना वतन जान से प्यारा
झंडा ऊंचा रहे हमारा


(3)
देखो दिवस गणतंत्र आया है
संविधान बनने याद दिलाया है
देखो दिवस गणतंत्र आया है
विश्व में सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश कहलाया है
देखो दिवस गणतंत्र आया है
हमारा संविधान पूरी दुनिया को भाया है
देखो दिवस गणतंत्र आया है
अध्यात्म से भरपूर ये देश सुख शांति की छाया है
देखो दिवस गणतंत्र आया है
अपने आयुर्वेद विज्ञान से इस देश ने नाम कमाया है
देखो दिवस गणतंत्र आया है

Show comments

मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड में हिंदू सदस्यों के शामिल करने पर सियासत, विधायक आतिफ अकील के मेंबर बनने पर कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद खफा

राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव की छुट्‍टी

Keeway Hypevolt-R : 180Km की रेंज और हाईटेक फीचर्स से लैस सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, जाने और क्या हैं फीचर्स

घर के बाहर मौत बनकर पहुंचा शेर! चरवाहे को जमीन पर दबोचा, लोगों ने पत्थर बरसाकर बचाई जान, VIDEO वायरल

पहलगाम हमला : NIA की चार्जशीट में हाफिज सईद का नाम, भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने की साजिश का आरोप

सभी देखें

Ram temple donation theft row : राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT की बड़ी रिपोर्ट, नकदी छिपाने के कई मामले उजागर, चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे मंजूर

Bankipur by-election : प्रशांत किशोर की पहली चुनावी परीक्षा, बांकीपुर उपचुनाव में दांव पर जनसुराज का भविष्य, क्या है पार्टी की रणनीति

मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड में हिंदू सदस्यों के शामिल करने पर सियासत, विधायक आतिफ अकील के मेंबर बनने पर कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद खफा

होमगार्ड जवानों को 5 लाख तक की कैशलेस चिकित्सा, CM योगी ने निभाया वादा

अहमदाबाद में रथयात्रा से पहले सुरक्षा सख्त : वेजलपुर, सैटेलाइट और सरखेज सहित कई इलाकों में पुलिस की सघन चेकिंग, वांटेड आरोपी जेल भेजे गए

अगला लेख