Hanuman Chalisa
✕

दुनिया का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर कौनसा है?

Written By WD Feature Desk
Updated: बुधवार, 16 अप्रैल 2025 (15:33 IST)
Oldest Hindu Temples: एक समय ऐसा था जबकि ईरान से लेकर कंबोडिया और इंडोनेशिया तक सनातन हिंदू धर्म के हजारों विशालकाय हिंदू मंदिर थे, आक्रांताओं के द्वारा सैंकड़ों मंदिरों को तोड़ दिया गया। हालांकि आज भी देश और दुनिया में हिंदुओं के कई प्राचीन मंदिर बचे हुए हैं। यदि हम प्राचीन और नए मंदिरों की बाद करें तो आज भी कई विशालकाय या बड़े मंदिर अस्तित्व में हैं।
 
1. अंकोरवाट का हिन्दू मंदिर: कम्बोडिया के अंकोरवाट में एक विशालकाय हिन्दू मंदिर है जो भगवान विष्णु को समर्पित है। अंकोरवाट का निर्माण कम्बुज के राजा सूर्यवर्मा द्वितीय (1049-66 ई.) ने कराया था और यह मन्दिर विष्णु को समर्पित है। अंकोरवाट जयवर्मा द्वितीय के शासनकाल (1181-1205 ई.) में कम्बोडिया की राजधानी था। यह अपने समय में संसार के महान नगरों में गिना जाता था। यह हिन्दुओं का सबसे विशाल मंदिर है, जिसका वास्तु देखते ही बनता है। मंदिर के मध्यवर्ती शिखर की ऊंचाई भूमितल से 213 फुट है। इसके बाद जगन्नाथ मंदिर को सबसे ऊंचा मंदिर माना जाता है।  इसे यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल के रूप में भी मान्यता प्राप्त है। यह एक विशाल मंदिर परिसर है जो 162.6 हेक्टेयर (402 एकड़) में फैला हुआ है, जिसे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स दुनिया की सबसे बड़ी धार्मिक संरचना के रूप में मानता है।
 
2. बृहदेश्वर मंदिर, तंजावुर, तमिलनाडु: तमिलनाडु के तंजावुर में स्थित बृहदेश्वर मंदिर को राजराज चोल प्रथम द्वारा 1010 ईस्वी में बनवाया गया था। इसे "बृहदीश्वर मंदिर" या "राजराजेश्वर मंदिर" भी कहा जाता है। बिना किसी नींव पर खड़ा यह मंदिर 216 फीट ऊंचा है। इसे यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल के रूप में भी मान्यता प्राप्त है।
 
3. अबू धामी का पहला हिंदू मंदिर: यह विशाल हिंदू मंदिर करीब 27 एकड़ जमीन पर बना है। लगभग 108 फीट ऊंचे इस विशाल हिंदू मंदिर की भव्यता देखते ही बनती है। मंदिर के निर्माण में 50,000 से अधिक लोगों ने ईंटें रखी हैं।
4. स्वामी नारायण मंदिर, न्यूजर्सी अमेरिका: अमेरिका के न्यूजर्सी में है आधुनिक दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा हिंदू मंदिर। यह मंदिर करीब 185 एकड़ में फैला है। 10 हजार से ज्यादा इसमें प्रतिमाएं हैं। इसके निर्माण में 1.9 मिलियन क्यूबिक फीट पत्थर का उपयोग किया गया है। स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर की ऊंचाई 191 फीट (58 मीटर) है। 
 
5. मायापुर इस्कॉन मंदिर, पश्‍चिम बंगाल: इस्कॉन मायापुर मंदिर, जो कि अंतर्राष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ (इस्कॉन) का एक प्रमुख मंदिर है, पश्चिम बंगाल के नदीया जिले में मायापुर में स्थित है। 12 एकड़ जमीन में तो सिर्फ मंदिर ही बना है जिसका 45 एकड़ का गार्डन है। यह मंदिर 6 हजार स्क्वायर फीट से भी अधिक क्षेत्र में बना है. मंदिर की ऊंचाई 350 फीट है। दुनिया का सबसे बड़ा पुजारी फ्लोर है, जो 2.5 एकड़ में बना है। वहीं कीर्तन हाल 1.5 एकड़ में बना है। जिसमें एक साथ करीब 10 हजार श्रद्धालु कीर्तन कर सकते हैं। 
 
6. श्रीरंगम रंगनाथस्वामी मंदिर: तमिलनाडु में श्रीरंगम रंगनाथस्वामी मंदिर भारत का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर और दुनिया का सबसे बड़ा कार्यरत धार्मिक परिसर है। यह महाविष्णु को समर्पित है और 63 हेक्टेयर (156 एकड़) के क्षेत्र में फैला हुआ है। मंदिर की परिधि 4,116 मीटर (13,504 फीट) है।

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

शनि के नक्षत्र में प्रवेश करेंगे सूर्यदेव, इन 4 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; पढ़ें मेष से मीन तक का पूरा राशिफल

तुलसी विवाह 2026: 20 या 21 नवंबर, जानिए किस दिन होगा तुलसी-शालिग्राम विवाह और क्या है शुभ मुहूर्त?

मंगल-राहु का महाटकराव: सिंह और कुंभ में बना अंगारक योग योग, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल

16 November Birthday: आपको 16 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 16 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 16 नवंबर 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

15 November Birthday: आपको 15 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 15 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 15 नवंबर 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

छठ का गीत | Chhath ke geet

अगला लेख