biodatamaker

विश्व में गायत्री माता की एकमात्र मूर्ति, जिसके हैं तीन पैर, क्या है इसका रहस्य?

Updated: शुक्रवार, 13 मई 2022 (15:12 IST)
Tripada Gayatri Mata : आपने किसी देवी या देवता के 2, 3, 4 या 5 मुख की मूर्ति के संबंध में तो सुना ही होगा और देखा भी होगा। लेकिन आपने यह कभी नहीं सुना होगा कि किसी देवी या देवता के तीन या पांच पैर होते हैं। मध्यप्रदेश में एक ऐसी जगह गायत्री माता की मूर्ति रखी हुई है जिसके तीन पैर हैं। आओ जानते हैं कि क्या है इसका रहस्य।
 
 
1. हाटपीपल्या गांव के मंदिर में रखी है यह मूर्ति : मध्यप्रदेश के देवास जिले से करीब 45 किमी दूर हाटपीपल्या गांव के नृसिंह मंदिर में स्थापित है गायत्री माता की एक विचित्र मूर्ति। गायत्री माता की यह विचित्र मूर्ति जिसके है तीन पैर। 
 
2. बहुत ही प्राचीन है यह मूर्ति : यहां जो गायत्री माता की मूर्ति है उसका रहस्य कोई नहीं जानता है। हालांकि यह गायत्री माता की प्रतिमा भी बहुत प्राचीन बताई जाती है। लेकिन यह कोई नहीं जानता है कि यह प्रतिमा किसने बनाई या यह कहां से प्राप्त हुई। यह रहस्य आज तक बरकरार है।
Tripada Gayatri Mata
3. कहते हैं त्रिपदा गायत्री : मंदिर के पुजारी गोपाल वैष्णव भी मानते हैं कि मैंने आज तक तीन पैरों वाली प्रतिमा कहीं नहीं देखी। इस तरह की प्रतिमा देखने को नहीं मिलती। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि यह विश्व की एकमात्र प्रतिमा है जो तीन पैरों वाली है। यहां स्थित प्रतिमा को 'त्रिपदा गायत्री' माता कहते हैं।
 
4. दर्शन मात्र से होती मनोकामना पूर्ण : इस प्रतिमा के बारे में भी मान्यता हैं कि इसका दर्शन करने से सभी तरह की मनोकामना पूरी होती है। 
 
5. कहते हैं कि यहां के मंदिर की नृसिंह भगवान की मूर्ति पानी में तैरती है। यहां पर नृसिंह भगवान की भी चमत्कारिक प्रतिमा है जो प्रतिवर्ष नदी में तैरती है या कि जिसे प्रतिवर्ष डोल ग्यारस के दिन तैराया जाता है।

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

28 August Birthday: आपको 28 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (28 अगस्‍त, 2026)

सिंह राशि में बुधादित्य योग से 5 राशियों का चमकेगा भाग्य, खुलेंगे सफलता के द्वार

सितंबर माह 2026: इस माह के प्रमुख व्रत और त्योहारों की पूरी लिस्ट

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 28 अगस्‍त 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख