Daily Horoscope
✕

अमरनाथ गुफा की तरह ही देश और विदेश में और भी हैं कई गुफाएं

Updated: मंगलवार, 18 जुलाई 2023 (17:33 IST)
Amarnath Cave Shivling Mythology: अमरनाथ यात्रा आषाढ़ माह की एकादशी से प्रारंभ होती है जो श्रावण मास की पूर्णिमा को समाप्त होती है। इस बार यात्रा 1 जुलाई से प्रारंभ हुई है जो अब 31 अगस्त तक चलेगी। परंतु क्या आपको पता है कि अमरनाथ गुफा की तरह ही और भी हैं शिवजी की गुफाएं जहां पर बनता है अमरनाथ के बर्फानी शिवलिंग की तरह ही हिमलिंग। यह भी दोनों तरह के शिवलिंग में क्या है फर्क?
 
छोटा अमरनाथ गुफा:- 
  1. इसे छोटा अमरनाथ और टिंबरसैंण महादेव भी कहते हैं। 
  2. यह स्थान उत्तराखंड के जोशी मठ के पास स्थित है। 
  3. जोशीमठ से 87 किलोमीटर दूर सड़क मार्ग की यात्रा में मलारी, गमशाली होते हुए नीती गांव पहुंचें और फिर नीती गांव से मात्र 1.5 किलोमीटर की पैदल यात्रा करके टिम्मरसैंण महादेव के दर्शन किए जा सकते हैं।
 
आदि अमरनाथ गुफा:-
  1. यहां पर भी अमरनाथ गुफा में स्थित बर्फ के शिवलिंग की तर्ज पर प्राकृतिक रूप से शिवलिंग बनता है।
  2. कहते हैं कि बर्फबारी ठीक हो तो शिवलिंग की ऊंचाई करीब 5 फीट तक भी पहुंच जाती है।
  3. नीति घाटी इनर लाइन के अधीन होने के कारण यहां पर तीर्थयात्रियों के जाने पर पहले कई बंदिशें थीं। 
  4. सरकार 2018 से इस यात्रा को शुरू करने की तैयारियां कर रही है।
  5. उत्तराखंड में स्थिति यहां की यात्रा को एक बार शेड्यूल समझना होगा।
buddha amarnath
बुड्‍ढा अमरनाथ मंदिर:-
श्रीखंड महादेव की गुफा:-
विदेशों में अमरनाथ की तरह की गुफाएं:
ऑस्ट्रिया : योरपीय देश ऑस्ट्रिया के सल्जबर्ग के पास वरफेन की दुनिया की सबसे बड़ी गुफाओं में से एक गुफा में बाबा बर्फानी जैसी एक आकृति बनती है। इस गुफा को 1879 में खोजा गया था।
 
स्लोवाकिया : योरपीय देश स्लोवाकिया के दोबसीना स्थित दोबसिंस्का गुफा में भी बाबा बर्फानी जैसी प्राकृतिक हिमलिंग बनती है। साल 1870 में माइनिंग इंजीनियर ई. रुफीनी द्वारा खोजी गई इस गुफा को यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज की सूची में शामिल किया गया है।
 
स्विट्जरलैंड: योरपीय देश स्विट्जरलैंड के मिटेलालालिन शहर में स्थित फेयरी ग्लेशियर के नाम से विख्यात क्षेत्र की गुफा में भी अमरनाथ जैसा ही एक हिमलिंग बनता है। यहां बर्फ से और भी कई तरह की प्राकृतिक आकृतियां बनती हैं।
 
अलास्का : उत्तर अमेरिका का देश अलास्का में सालभर बर्फ देखी जा सकती है। यहां के शहर मेंडेनहाल में छोटे-बड़े कई तरह के शिवलिंग देखने को मिलते हैं। साथ ही यहां पर सांप, मछलियां जैसी आकृतियां भी देखने को मिलती हैं।
अमरनाथ गुफा का महत्व:
  1. अमरनाथ की गुफा की तरह हिमालय के क्षेत्र में और भी कई गुफाएं हैं परंतु उनका महत्व कम भी है क्योंकि वहां के शिवलिंग और अमरनाथ के शिवलिंग में बहुत फर्क है।
  2. इस गुफा में भगवान शंकर ने कई वर्षों तक तपस्या की थी और यहीं पर उन्होंने माता पार्वती को अमरकथा सुनाई थी, अर्थात अमर होने के प्रवचन दिए थे।
  3. अमरनाथ गुफा के शिवलिंग को 'अमरेश्वर' कहते हैं। पौराणिक मान्यता अनुसार इस गुफा को सबसे पहले भृगु ऋषि ने खोजा था। तब से ही यह स्थान शिव आराधना और यात्रा का केंद्र है।
  4. गुफा की परिधि लगभग 150 फुट है और इसमें ऊपर से सेंटर में बर्फ के पानी की बूंदें टपकती रहती हैं। टपकने वाली हिम बूंदों से लगभग दस फुट लंबा शिवलिंग बनता है। हालांकि बूंदें तो और भी गुफाओं में टपकती है लेकिन वहां यह चमत्कार नहीं होता।
  5. बर्फ की बूंदों से बनने वाला यह हिमलिंग चंद्र कलाओं के साथ थोड़ा-थोड़ा करके 15 दिन तक बढ़ता रहता है और चन्द्रमा के घटने के साथ ही घटना शुरू होकर अंत में लुप्त हो जाता है।
  6. आश्चर्य की बात यही है कि यह शिवलिंग ठोस बर्फ का बना होता है, जबकि अन्य गुफाओं में टपकने वाली बूंदों से कच्ची बर्फ बनती है जो हाथ में लेते ही भुरभुरा जाती है। मूल अमरनाथ शिवलिंग से कई फुट दूर गणेश, भैरव और पार्वती के वैसे ही अलग-अलग हिमखंड बन जाते हैं।

Show comments

सभी देखें

Rashifal 2027: साल 2027 में शनि, गुरु और राहु-केतु का महागोचर! जानें सभी 12 राशियों की किस्मत का पूरा हाल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 19 नवंबर 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

Shukra Margi 2026: कन्या राशि में शुक्र की सीधी चाल, इन 5 राशियों के शुरू हुए अच्छे दिन, मिलेगा पैसा और प्यार

Lal Kitab Mithun Rashifal 2027: 10वें भाव के शनि बदलेंगे मिथुन राशि वालों की तकदीर! जानें करियर, धन और परिवार का पूरा हाल

Dev Diwali 2026: जानिए देव दीपावली पर दीपदान का सबसे शुभ मुहूर्त और सही विधि

सभी देखें

देवउठनी एकादशी पर हल्दी से करें ये खास उपाय, विवाह की बाधाएं और रोग होंगे दूर

मणिकर्णिका स्नान कब होगा? इसका भगवान शिव से क्‍या है संबंध? जानिए पौराणिक महत्व

Surya Nakshatra Parivartan 2026: शनि के नक्षत्र में सूर्य का महागोचर, इन 6 राशियों की चमकेगी किस्मत और बरसेगा बेशुमार पैसा

क्यों कराया जाता है तुलसी और शालिग्राम का विवाह? जानिए पौराणिक रोचक रहस्य

Tulsi Vivah 2026: तुलसी विवाह पर आजमाएं ये 11 अचूक उपाय, वैवाहिक जीवन में घुलेगी मिठास और भर जाएगी तिजोरी

अगला लेख