Daily Horoscope
✕

मध्यप्रदेश में है नागदेव का एक ऐसा स्थान जहां अमरनाथ जैसी है कठिन चढ़ाई, जंगलों से घिरा है मंदिर

Written By WD Feature Desk
Updated: मंगलवार, 6 अगस्त 2024 (16:51 IST)
Nagdwar mandir pachmarhi
Nag Panchami 2024: मध्यप्रदेश में शिवजी और नागदेव का एक ऐसा मंदिर है जहां पर जाने के लिए करीब 7 पहाड़ों को पार करना होता है। यह अमरनाथ की गुफा तक पहुंचने से भी ज्यादा कठिन यात्रा है। यात्रा के मार्ग में घने जंगलों में जहरीले सांप, जनावरों और भूस्खलन का खतरा भी रहता है। वर्ष में एक बार सावन माह में सिर्फ 10 दिनों के लिए ही यह मंदिर खुलता है। इस यहां 5 लाख लोगों द्वारा दर्शन करने के अनुमान है। इस मंदिर का नाम है नागद्वार मंदिर जो पचमढ़ी के पहाड़ों पर स्थित है।ALSO READ: नागपंचमी पर जरूर जाएं इन 6 नाग मंदिरों से किसी एक स्थान पर, मन्नत होगी पूरी
 
कहते हैं कि सतपुड़ा के घने जंगलों के बीच एक ऐसा रहस्यमयी रास्ता है जो सीधा नागलोक जाता है। इस दरवाजे तक पहुंचने के लिए दुर्गम पहाड़ों की चढ़ाई और खतरनाक जंगलों से होकर गुजरान होता है। तब जाकर आप नागद्वारी पहुंच सकते हैं। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व क्षेत्र होने के कारण यहां प्रवेश वर्जित होता है। हर साल नागपंचमी पर यहां एक मेला भरता है।
 
मंदिर का परिचय : नागद्वारी के अंदर करीब 100 फीट लंबी चिंतामणि की गुफा है। इस गुफा में नागदेव की कई मूर्तियां हैं। यहां से करीब आधा किमी की दूरी पर एक गुफा में स्वर्ग द्वार है। यहां पर भी नागदेव की ही मूर्तियां हैं। सुबह से श्रद्धालु नाग देवता के दर्शन के लिए निकलते हैं। 12 किमी की पैदल पहाड़ी यात्रा पूरी कर लौटने में भक्तों को दो दिन लगते हैं। पहाड़ियों पर सर्पाकार पगडंडियों से नागद्वारी की कठिन यात्रा पूरी करने से कालसर्प दोष दूर होता है और शिवलिंग में काजल लगाने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं।ALSO READ: Nag Panchami 2024 : नागपंचमी पर इस तरीके से करें पूजा
 
अमरनाथ और नागद्वारी की यात्रा सावन मास में ही होती है। बाबा अमरनाथ की यात्रा के लिए ऊंचे हिमालयों से होकर गुजरना होता है जबकि नागद्वारी की यात्रा सतपुड़ा की घनी व ऊंची पहाडिय़ों में सर्पाकार पगडंडियों से पूरी होती है।ALSO READ: श्रावण मास में नागपंचमी का त्योहार कब मनाया जाएगा, क्या हैं शुभ मुहूर्त?

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 25 नवंबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

Lal Kitab Makar Rashifal 2027: लग्न के राहु और 3रे शनि बदलेंगे मकर राशि वालों की तकदीर! जानें साल 2027 का पूरा लेखा-जोखा व अचूक उपाय

Lal Kitab Dhanu Rashifal 2027: 26 जून के बाद चमकेगी धनु राशि वालों की किस्मत! 4थे शनि की ढैया और 2रे राहु से कैसे बचें? पढ़ें अचूक उपाय

मार्गशीर्ष मास 2026: श्रीकृष्ण को प्रिय इस पावन महीने में करें ये उपाय, खुलेंगे मोक्ष और समृद्धि के द्वार

Lal Kitab Vrishchik Rashifal 2027: 3वें भाव के राहु बढ़ाएंगे पराक्रम, पर 5वें शनि से संभलकर रहें वृश्चिक राशि वाले! पढ़ें लाल किताब की भविष्यवाणी

सभी देखें

दत्तात्रेय जयंती 2026: कब है, शुभ मुहूर्त और पूजा की आसान विधि

देव दिवाली 2026: सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए करें ये 10 खास उपाय, पूरे साल बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा

तुला में बुध-शुक्र की युति से बना लक्ष्मी नारायण योग, इन 4 राशियों को मिलेगा बड़ा आर्थिक लाभ

24 November Birthday: आपको 24 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 24 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

अगला लेख