Hanuman Chalisa
✕

अमरनाथ यात्रा इस बार 62 दिन की, जानें कैसे करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

Updated: मंगलवार, 18 अप्रैल 2023 (12:17 IST)
Amarnath Yatra Registration 2023 : वर्ष 2023 में पहली बार अमरनाथ यात्रा 62 दिनों तक चलने वाली है जिसके लिए ऑफलाइन और ऑनलाइन पंजीकरण आरंभ हो गया है। पूरे देश में अमरनाथ यात्रा के पंजीकरण के लिए करीब 542 बैंक शाखाओं में 17 अप्रैल से काम शुरू हो गया है। यदि आप भी अमरनाथ यात्रा करना चाहते हैं तो जानिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया।
 
1. श्राइन बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार अमरनाथ यात्रा के लिए स्वास्थ्य प्रमाणपत्र अनिवार्य रूप से फार्म के साथ लगाना होगा। इसी के साथ ही पासपोर्ट साइज फोटो, आईडी प्रूफ की फोटोकॉपी अटैच्ड करना होगी। साथ ही यात्रा की दिनांक और यात्रा मार्ग भी बताना होगा।
 
2. श्री अमरनाथ यात्रा 2023 का पंजीकरण करवाने के लिए भारतभर में बैंकों की नामित शाखाओं के माध्यम से पंजिकरण करवाकर ही यात्रा पर जाएं। इसके लिए करीब 31 बैंक नामित है। पंजाब नेशनल बैंक की किसी भी शाखा में पंजीयन होंगे।
 
3. आप संबंधित बैंक की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण और यात्रा परमिट सबसे पहले आने वाले को सबसे पहले के आधार पर किया जाता है।
4. ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए वेबसाइट https://jksasb.nic.in पर जा सकते हैं। यहां पर नामित शाखाओं की लिस्ट भी मिल जाएगी।
 
5. ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का शुल्क प्रति व्यक्ति 220 रुपए है। एनआरआई से पीएनबी के माध्यम से प्रति व्यक्ति 1,520 रुपए लिया जा सकता है।
 
6. अधिक जानकारी के लिए आप टोल-फ्री नंबर- 18001807198/18001807199 पर संपर्क कर सकते हैं।
 
7. 13 वर्ष उम्र से कम या 75 वर्ष से ऊपर और गर्भवती महिलाओं का पंजिकरण नहीं होता है। 
 
8. हर यात्री को आवेदन पत्र और अनिवार्य स्वास्थ्य प्रमाणपत्र यात्रा परमिट प्राप्त करने के लिए प्रस्तुत करना होता है। 
 
9. पंजीकरण के साथ ही यात्रियों को बीमा कवर मिलता है। इसके अलावा यात्रा के जोखिम को देखते हुए श्रद्धालु यात्रा पर निकलने से पहले अलग से बीमा करवा सकते हैं। 

Show comments

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 25 नवंबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

Lal Kitab Makar Rashifal 2027: लग्न के राहु और 3रे शनि बदलेंगे मकर राशि वालों की तकदीर! जानें साल 2027 का पूरा लेखा-जोखा व अचूक उपाय

Lal Kitab Dhanu Rashifal 2027: 26 जून के बाद चमकेगी धनु राशि वालों की किस्मत! 4थे शनि की ढैया और 2रे राहु से कैसे बचें? पढ़ें अचूक उपाय

मार्गशीर्ष मास 2026: श्रीकृष्ण को प्रिय इस पावन महीने में करें ये उपाय, खुलेंगे मोक्ष और समृद्धि के द्वार

Lal Kitab Vrishchik Rashifal 2027: 3वें भाव के राहु बढ़ाएंगे पराक्रम, पर 5वें शनि से संभलकर रहें वृश्चिक राशि वाले! पढ़ें लाल किताब की भविष्यवाणी

सभी देखें

दत्तात्रेय जयंती 2026: कब है, शुभ मुहूर्त और पूजा की आसान विधि

देव दिवाली 2026: सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए करें ये 10 खास उपाय, पूरे साल बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा

तुला में बुध-शुक्र की युति से बना लक्ष्मी नारायण योग, इन 4 राशियों को मिलेगा बड़ा आर्थिक लाभ

24 November Birthday: आपको 24 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 24 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

अगला लेख