Daily Horoscope
✕

भारत के 5 आश्रम जहां रहने और खाने के लिए नहीं देना होता है पैसा

ऋषिकेश जा रहे हैं तो यहां रुक सकते हैं फ्री में, खाना भी है फ्री

Written By WD Feature Desk
Updated: शुक्रवार, 14 जून 2024 (16:59 IST)
Free accommodation and food in India: यदि आप यात्रा में रुचि रखते हैं। घूमने की योजना बना रहे हैं तो यह भी जान लें कि भारत में कुछ आश्रम ऐसे हैं जहां पर रहने और खाने की व्यवस्था एकदम फ्री है। यदि आप शॉर्ट टाइम के लिए रुकना चाहते हैं तो यह जगह आपके लिए बहुत ही उत्तम है।
 
1. भारत हेरिटेज सर्विसेज, ऋषिकेश : यदि आप उत्तराखंड की यात्रा पर हैं और हरिद्वार या ऋषिकेश घूमने जा रहे हैं तो ऋषिकेश में भारत हेरिटेज सर्विसेज में ठहरने की उत्तम व्यवस्था है। वह भी एकदम फ्री में। आपको यहां रुकने और खाने-पीने के लिए कोई बिल नहीं देने होंगे।ALSO READ: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया "पीएमश्री पर्यटन वायु सेवा का शुभारंभ"
 
2. गीता भवन, ऋषिकेश : गंगा तट पर बसी पवित्र तीर्थ नगरी ऋषिकेश में ही गीता भवन में आप रुक सकते हैं। यहां कुल 1,000 कमरे हैं जहां दुनिया के कोने-कोने से लोग यहां रहने के लिए आते हैं। यहां से गंगा के अद्भुत दर्शन लाभ भी ले सकते हैं।
 
3. शिव प्रिया योग आश्रम, ऋषिकेश : यदि आप हिमालय की सुंदर वादियों में घूमने जा रहे हैं और वह भी ऋषिकेश तो यहां पर अपने दोस्तों या परिवार के साथ कम पैसे में घूम सकते हैं लेकिन शिव प्रिया योग आश्रम में रूकने का आपको कोई भी शुल्क नहीं देना होगा। आराम से घूमें और रात को शिव प्रिया योग आश्रम पहुंच जाएं।ALSO READ: ये हैं हिमाचल प्रदेश के अनछुए पर्यटन स्थल जहां कम खर्च में उठा सकते हैं प्रकृति का लुत्फ़
 
4. मणिकर्ण साहिब : हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हर रोज हजारों की संख्या में लोग घूमने आते हैं। मणिकर्ण हिमाचल में कुल्लू जिले के भुंतर से उत्तर पश्चिम में पार्वती घाटी में व्यास और पार्वती नदियों के मध्य बसा है, जो हिन्दुओं और सिक्खों का एक तीर्थस्थल है। हिमाचल घूमने का प्लान है तो मणिकर्ण साहिब में फ्री में ठहर सकते हैं। यहां ठहरने या खाने-पीने के लिए आपको कोई पैसा नहीं देना पड़ता है।
 
5. श्री रामनाश्रामम, तिरुवन्नामलई : यदि आप दक्षिण भारत में तमिलनाडु की तिरुवन्नामलई की पहाड़ियां और मंदिरों पर घूमने जा रहे हैं तो यहां मौजूद श्री रामनाश्रामम में फ्री में रुक सकते हैं। ये आश्रम श्री भगवान मंदिर के लिए जाना प्रसिद्ध है। ऐसा माना जाता है कि जो भी भक्त यहां ठहरते हैं वो श्री भगवान मंदिर के दर्शन के लिए आते हैं। इसलिए उनसे किसी भी तरह का पैसा नहीं लिया जाता।ALSO READ: मालदीव्स छोड़ो मॉरिशस जाओ, जानिए जानें पर्यटन स्थलों के साथ ही रुकने की खास जगहें
 
उल्लेखनीय है कि उपरोक्त सभी स्थानों पर ठहरने और खाने के लिए आपको पहले से ही जानकारी देना होती है। जगह खाली होने पर ही कमरे बुक किए जा सकते हैं।
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 21 नवंबर 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

Numerology Horoscope: 23 से 29 नवंबर 2026 का अंक राशिफल, किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सतर्क? पढ़ें साप्ताहिक भविष्यफल

Kartik Purnima 2026: कार्तिक पूर्णिमा पर भूलकर भी न करें इन चीजों का दान, जानें इस पावन दिन के नियम, महत्व और अचूक उपाय

वैकुण्ठ चतुर्दशी 2026: जब महादेव को अर्पित करने के लिए श्रीहरि ने निकाल दिया था अपना नेत्र, जानें इस पावन दिन का महत्व और पूजा समय

राहु का मकर राशि में प्रवेश, 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा प्रभाव? जानिए किसकी चमकेगी किस्मत

सभी देखें

Weekly Horoscope: 23 से 29 नवंबर का साप्ताहिक राशिफल, आखिरी सप्ताह किसके लिए लाएगा खुशियां? जानें अपना भविष्यफल

Dev Uthani Ekadashi 2026: 21 या 22 नवंबर, कब है देवउठनी एकादशी का पारण? यहां जानें प्रदोष काल मुहूर्त, पूजा विधि और कथा

Dev Diwali 2026 Date: देवउठनी एकादशी या कार्तिक पूर्णिमा, कब मनाई जाएगी देव दिवाली? यहां दूर करें सारा कन्फ्यूजन

Budh Nakshatra Parivartan: विशाखा नक्षत्र में बुध की एंट्री, जानिए किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा सावधान

20 November Birthday: आपको 20 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख