dharma sangrah
✕

प्रसिद्ध बौद्ध धर्म तीर्थ सारनाथ का फेमस मंदिर

Written By WD Feature Desk
Updated: मंगलवार, 21 मई 2024 (15:57 IST)
Dhamekh Stupa, Sarnath: प्राचीन काल में बौद्ध धर्म के प्रमुख केंद्र बामियान में गुफा मंदिर होते थे जिनके अवशेष आज भी है। बौद्ध काल में हिंदू कुश पर्वत से लेकर कंदहार तक अनेकों स्तूप थे। पेशावर, कौशाम्बी, चाँपानेर (पावागढ़), सांची,  बोधगया, श्रावस्ती, लुम्बिनी और सारनाथ सहित कई जगहों पर फेमस बौद्ध टेम्पल रहे हैं इनमें से कुछ पर आज भी विद्यामान है।
 
1. लुम्बिनी : जहाँ बुद्ध का जन्म हुआ।
2. बोधगया : जहाँ बुद्ध ने 'बोध' प्राप्त किया।
3. सारनाथ : जहाँ से बुद्ध ने दिव्यज्ञान देना प्रारंभ किया।
4 कुशीनगर : जहाँ बुद्ध का महापरिनिर्वाण हुआ।
ALSO READ: Khatu shyam train from indore : इंदौर से खाटू श्याम बाबा मंदिर जाने के लिए कौनसी ट्रेन है?
सारनाथ बौद्ध मंदिर धमेख स्तूप : 
सारनाथ स्थित प्रसिद्ध बौद्ध धार्मिक स्थल धमेख स्तूप है। कहते हैं कि धमेख स्तूप ही वह स्थान है, जहां भगवान बुद्ध ने अपने शिष्यों को प्रथम उपदेश दिया था। धमेख स्तूप के निर्माण की शुरुआत सम्राट अशोक के काल में हुई थी। गुप्त काल में यह बनकर तैयार हुआ था। धमेख स्तूप एक ठोस गोलाकार बुर्ज की तरह है। इसका व्यास करीब 28.35 मीटर (93 फुट) और ऊंचाई 39.01 मीटर (143 फुट) है।
buddha purnima 2024
सारनाथ के अन्य दर्शनीय स्थल हैं- अशोक का चतुर्मुख सिंह स्तम्भ, भगवान बुद्ध का मंदिर (यही यहां का प्रधान मंदिर है), चौखंडी स्तूप, सारनाथ का वस्तु संग्रहालय, जैन मंदिर, मूलगंधकुटी और नवीन विहार। जैन ग्रंथों में इसे सिंहपुर कहा गया है। जैन धर्मावलंबी इसे अतिशय क्षेत्र मानते हैं। श्रेयांसनाथ के यहाँ गर्भ, जन्म और तप- ये तीन कल्याण हुए हैं। यहाँ श्रेयांसनाथजी की प्रतिमा भी है यहाँ के जैन मंदिरों में। इस मंदिर के सामने ही अशोक स्तम्भ है।
ALSO READ: कब खुलेंगे केदारनाथ मंदिर के कपाट, महाशिवरात्रि पर हुआ एलान
कैसे पहुंचे : बनारस छावनी स्टेशन से पांच मील, बनारस-सिटी स्टेशन से तीन मील और सड़क मार्ग से सारनाथ चार मील पड़ता है। यह पूर्वोत्तर रेलवे का स्टेशन है और बनारस से यहां जाने के लिए सवारियां- तांगा, रिक्शा आदि मिलते हैं। सारनाथ में बौद्ध-धर्मशाला है। यह बौद्ध-तीर्थ है।
 
सारनाथ में विध्वंस : सारनाथ बौद्ध धर्म का प्रधान केंद्र था किंतु मोहम्मद गोरी ने आक्रमण करके इसे नष्ट-भ्रष्ट कर दिया। वह यहां की स्वर्ण-मूर्तियाँ उठा ले गया और कलापूर्ण मूर्तियों को उसने तोड़ डाला। फलतः सारनाथ उजाड़ हो गया। केवल धमेख स्तूप टूटी-फूटी दशा में बचा रहा। यह स्थान चरागाह मात्र रह गया था।
 
सन्‌ 1905 ई. में पुरातत्व विभाग ने यहाँ खुदाई का काम प्रारंभ किया। इतिहास के विद्वानों तथा बौद्ध-धर्म के अनुयायियों का इधर ध्यान गया। तब से सारनाथ महत्व प्राप्त करने लगा। इसका जीर्णोद्धार हुआ, यहाँ वस्तु-संग्रहालय स्थापित हुआ, नवीन विहार निर्मित हुआ, भगवान बुद्ध का मंदिर और बौद्ध-धर्मशाला बनी। सारनाथ अब बराबर विस्तृत होता जा रहा है।

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 25 नवंबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

Lal Kitab Makar Rashifal 2027: लग्न के राहु और 3रे शनि बदलेंगे मकर राशि वालों की तकदीर! जानें साल 2027 का पूरा लेखा-जोखा व अचूक उपाय

Lal Kitab Dhanu Rashifal 2027: 26 जून के बाद चमकेगी धनु राशि वालों की किस्मत! 4थे शनि की ढैया और 2रे राहु से कैसे बचें? पढ़ें अचूक उपाय

मार्गशीर्ष मास 2026: श्रीकृष्ण को प्रिय इस पावन महीने में करें ये उपाय, खुलेंगे मोक्ष और समृद्धि के द्वार

Lal Kitab Vrishchik Rashifal 2027: 3वें भाव के राहु बढ़ाएंगे पराक्रम, पर 5वें शनि से संभलकर रहें वृश्चिक राशि वाले! पढ़ें लाल किताब की भविष्यवाणी

सभी देखें

दत्तात्रेय जयंती 2026: कब है, शुभ मुहूर्त और पूजा की आसान विधि

देव दिवाली 2026: सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए करें ये 10 खास उपाय, पूरे साल बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा

तुला में बुध-शुक्र की युति से बना लक्ष्मी नारायण योग, इन 4 राशियों को मिलेगा बड़ा आर्थिक लाभ

24 November Birthday: आपको 24 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 24 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

अगला लेख