dharma sangrah
✕

केदारनाथ की यात्रा में शामिल करें ये 5 जगहें, हमेशा के लिए यादगार बनेगी ट्रिप

हिमालय के ये स्थान इतने खूबसूरत हैं कि आपको रहेंगे जीवनभर याद

Written By WD Feature Desk
Updated: मंगलवार, 21 मई 2024 (18:44 IST)
चारधाम यात्रा शुरू हो गई है और बड़ी संख्या में लोगों ने केदारनाथ दर्शन के लिए जा रहे हैं। हिमालय पर्वत की गोद में बसे केदारनाथ को चार धाम यात्रा में से एक माना जाता है। अगर आप भी इस बार केदारनाथ जा रहे हैं तो आप मंदिर के अलावा इन पांच जगहों पर भी जा सकते हैं, जो आपकी यात्रा को और भी शानदार बना देंगे।


भैरवनाथ मंदिर:
केदारनाथ के आसपास कई प्राकृतिक जगह मौजूद हैं। इन्हीं में से एक है भगवान शिव के गण भैरव का खूबसूरत मंदिर है। केदारनाथ मंदिर के पास एक पहाड़ी पर स्थित इस मंदिर  से आप आसपास के हिमालय पर्वत और नीचे की केदार घाटी के खूबसूरत नजारे को देख सकते हैं।

ALSO READ: Panch Kedar Yatra: ये हैं दुनिया के पाँच सबसे ऊँचे शिव मंदिर

वासुकी ताल
केदारनाथ मंदिर के पास मौजूद खूबसूरत झील है वासुकी ताल। पौराणिक मान्यता के अनुसार भगवान विष्णु ने रक्षाबंधन के दिन इस झील में स्नान किया था। यह केदारनाथ से 8 किलोमीटर की दूरी पर है। वासुकी ताल के आसपास की जगह ट्रैकिंग के लिए बेस्ट ऑप्शन है।

गौरीकुंड
केदारनाथ मंदिर के पास मंदाकिनी नदी के तट पर स्थित है गौरीकुंड । सोनप्रयाग से 6 किलोमीटर की दूरी स्थित गौरीकुंड समुद्र तल से लगभग 2 हजार मीटर की ऊंचाई पर है। यहां का खूबसूरत नजारा लोगों का दिल जीत लेता है।

मुंडकटा गणेश मंदिर
मान्यता है कि इस स्थान पर भगवान शिव ने बालक गणेश के सिर को धड़ से अलग कर दिया था। बता दे कि यह विश्व का एक एकलौता ऐसा मंदिर है, जहां पर बिना सिर वाले भगवान गणेश विराजमान है। केदारनाथ आने वाले यात्री मुनकटिया गांव के मुंडकटा गणेश मंदिर जा सकते हैं।

रेतस कुंड
रेतस कुंड केदारनाथ मंदिर से 500 मीटर दूर सरस्वती नदी के तट पर स्थित है। मान्यता है कि यहां ओम नमः शिवाय का जप करने से पानी में बुलबुले उठने लगते हैं।
 
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

‘दिल की बेवफाइयां’ में गौरव खन्ना-श्रद्धा आर्या की जोड़ी ने जीता दिल, नए म्यूजिक वीडियो में दिखी प्यार और अधूरी ख्वाहिशों की कहानी

OTT Releases This Week: विजय सलगांवकर की आखिरी चाल से लेकर स्पाइडर-मैन के नए अवतार तक, इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा असली धमाल

अवनीत कौर का वाइल्ड अवतार, लेपर्ड प्रिंट आउटफिट में दिए कातिलाना पोज, तस्वीरें वायरल

शरवरी के ‘झुमका पटोला’ का सोशल मीडिया पर धमाका, इंस्टाग्राम पर 10 लाख रील्स और यूट्यूब पर 135 मिलियन पार

रामायण देखकर तनिषा मुखर्जी ने दिया रिएक्शन, सीता के रोल में साई पल्लवी को नहीं कर पाईं स्वीकार

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख