ramcharitmanas

शिवभक्तों के लिए IRCTC लाया है ज्योतिर्लिंग दर्शन पैकेज, जानिए कैसे संपन्न होगी ये धार्मिक यात्रा

कितना होगा किराया और क्या मिलेंगीं सुविधाएं, जानिए यात्रा के सम्बन्ध में पूरी जानकारी

Written By WD Feature Desk
Updated: सोमवार, 26 अगस्त 2024 (17:56 IST)
IRCTC 7 Jyotirlinga Darshan Plan : अगर आप भी शिव भक्त हैं ज्योतिर्लिंगों के दर्शन की कामना रखते हैं तो आपकी ज्योतिर्लिंग की यात्रा को आसान बनाने के लिए आईआरसीटीसी ने एक शानदार पैकेज पेश किया है। इस पैकेज के अंतर्गत आप भारत के 7 ज्योतिर्लिंग का दर्शन कर सकते हैं। इन सभी ज्योतिर्लिंग में नागेश्वर, सोमनाथ, त्र्यंबकेश्वर, भीमाशंकर, घृष्णेश्वर, महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग शामिल है। ALSO READ: IRCTC लाया है हिमाचल टूर पैकेज, कम पैसों में आईआरसीटीसी के साथ करिए बर्फीली वादियों की सैर

जानिए टूर पैकेज
आईआरसीटीसी का यह ज्योतिर्लिंग टूर पैकेज दो तरह के टिकट ऑफर दे रहा है, जिसमें एक है कंफर्ट 37115 रुपये है, इसके अलावा जो बच्चे 5 से 11 साल के हैं उनके लिए आईआरसीटीसी 33,400 और 28,765 रुपये का टिकट दे रहा है। इस ट्रेन का बोर्डिंग श्री गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, सीकर जंक्शन, जयपुर और अजमेर होगा।

कितने दिन का है प्लान
आईआरसीटीसी का यह टूर पैकेज 10 रात और 11 दिन का है, जिसकी शुरुआत 10 सितंबर से श्री गंगानगर से होगी। जानकारी के मुताबिक भारत गौरव ट्रेन में सफर करने वाले सभी यात्रियों के लिए थर्ड एसी इकोनामी कोच डिसाइड किया गया है, जिसमें आपको एक नहीं कई तरह की सुविधा मिलेगी।

इतने यात्री करेंगे सफर
यही नहीं आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में एक साथ 700 यात्री सफर कर सकेंगे। इसके लिए लोगों ने बुकिंग करना शुरू कर दी है। अगर आप भी आईआरसीटीसी के इस पैकेज को बुक करना चाहते हैं, तो आईआरसीटीसी की आधारित वेबसाइट पर जाकर बुकिंग कर सकते हैं।

ज्योतिर्लिंग टूर पैकेज में क्या सुविधाएं मिलेंगीं
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का पैकेज कोड NZBG48 है। आईआरसीटीसी के इस ज्योतिर्लिंग टूर पैकेज में आपको सभी सुविधाएं मिलेंगीं जिनमें आपका रहना, खाना और ज्योतिर्लिंग का दर्शन करना शामिल है। यही नहीं भारत गौरव ट्रेन के हर कोच में आपको सुरक्षा कर्मी दिखेंगे। इसके अलावा हर जगह सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।

आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट
आप आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में बुकिंग करवा कर अपनी ज्योतिर्लिंग की यात्रा पूरी कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आप आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट www.irctc.co.in पर जाकर इससे जुड़ी जानकारी हासिल कर सकते हैं।


लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

पद्मश्री से सम्मानित दिग्गज अभिनेत्री सौकार जानकी का निधन, 94 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

यश की 'टॉक्सिक' ने एडवांस बुकिंग में मचाया तहलका, 10 घंटे में बेच दी इतने करोड़ की टिकट

सड़क किनारे सब्जी बेचते नजर आए साउथ एक्टर विमल, वजह जानकर करेंगे तारीफ

कोल्ड ड्रिंक की डिलीवरी के साथ घर में आया कॉकरोच! श्वेता तिवारी ने FDA कमिश्नर तुकाराम मुंडे से की शिकायत

कुब्रा सैत ने शुरू की ‘फर्जी 2’ की शूटिंग, सायरा बनकर फिर मचाएंगी धमाल

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख