Hanuman Chalisa
✕

पंजाब के 11 बेस्ट टूरिज्म स्पॉट

Updated: रविवार, 26 सितम्बर 2021 (17:50 IST)
पंजाब भारत का एक प्रमुख राज्य है परंतु यह दुर्भाग्य है कि विभाजन के समय इसका आधा हिस्सा पाकिस्तान में चला गया है। भारतीय पंजाब में देखने लायक सैकड़ों टूरिज्म स्पॉट है। आओ जानते हैं यहां के 10 बेहतरीन पर्यटन स्थल जहां पर आपको जरूर घूमने जाना चाहिए।
 
 
1. अमृतसर : यहां सबसे प्रसिद्ध और ‍पवित्र स्थान है स्वर्ण मंदिर। अमृतसर के स्वर्ण मंदिर के बाहरी परत पर चढ़े हुए सोने की चादर की वजह से इसे गोल्डन टेम्पल भी कहते हैं। यहां एक सरोवर है जिसे 'अमृत सरोवर' कहा जाता है। यहां आकर आप 'जलियांवाला बाग' और 'वाघा बॉर्डर' घूम सकते हो। इसके साथ ही यहां पर महाराजा रणजीत सिंह संग्रहालय, रामबाग गार्डन, हरिके वेटलैंड, पक्षी अभयारण्य, दुर्गियाना मंदिर, भटिंडा किला और कैसरबाग पार्क जैसे पर्यटन स्थलों की यात्रा भी कर सकते हो।
 
2. जलंधर : जलंधर में कई ऐतिहासिक महत्व और धार्मिक महत्व वाले स्थल स्थित हैं। प्राचीन समय में यह ऐतिहासिक शहर सिंधु घाटी सभ्यता का एक हिस्सा था। यहां आप शहीद-ए-आज़म सरदार भगत सिंह संग्रहालय, तुलसी मंदिर, वंडरलैंड थीम पार्क, देवी तालाब मंदिर, इमाम नासिर मस्जिद, , सेंट मैरी कैथेड्रल चर्च, पुष्पा गुजराल साइंस सिटी, कंपनी बाग, रंगला पंजाब हवेली और शीतला मंदिर जैसे स्थलों की सैर कर सकते हैं।
 
3. मोहाली : यहां विश्‍व प्रसिद्ध क्रिकेट स्टेडियम के साथ ही आप छतबीर चिड़ियाघर, सुखना वन्य जीव अभ्यारण, गुरुद्वारा अंब साहिब, नाडा साहिब, मतौर झील, रॉक गार्डन, सुखना झील, मनसा देवी मंदिर आदि जगहों पर भी घूम सकते हो।
 
4. चंडीगढ़ : यह पंजाब की राजधानी है जहां आप आप रोज गार्डन में लगभग 825 किस्म के पुष्प और 32500 भिन्न प्रकार के पेड़ों को देख सकते हो। यहां रॉक गार्डन भी देखा जा सकता है।
 
5. पठानकोट : इस स्थान को महाभारत कालीन माना जाता है। कहा जाता है कि इस स्थान पर पांडवों ने अज्ञातवास के समय विश्राम किया था। यहां पर आप रणजीत सिंह बांध, नूरपुर किला, शाहपुर कंडी का किला, जुगियाल टाउनशिप, काली माता मंदिर, मुक्तेश्वर मंदिर आशापूर्णी मंदिर, हाइड्रोलिक रिसर्च स्टेशन मलिकपुर, डलहौजी, चिन्मयी मंदिर आदि स्थानों को देख सकते हो।
 
6. भटिंडा : समृद्ध और शक्तिशाली इतिहास का प्रतीक भटिंडा में आप 3000 साल पूर्व के स्मारक देख सकते हैं। इसके अलावा यहां पर रोज गार्डन, वीर तालाब चिड़ियाघर, लखी जंगल, किला मुबारक भठिंडा किला, धोबी बाजार मुख्य पर्यटन स्थल है।
 
7. पटियाला : इसके नाम से ही एक पैग प्रसिद्ध है। यहां पर राजपूत और मुगल शासकों के स्मारकों को देखा जा सकता है। साथ ही प्राचीन कोठियां, पटियाला का मोती बाग, शीश महल, रंग महल, लाहौरी गेट, समाना गेट, नाभा गेट, रनबास, किला बहादुर गढ़, किला मुबारक परिसर, काली मंदिर, बराहरि उद्यान, लक्ष्मण झूला, दुख निवारण साहिब आदि कई दर्शनीय और मनमोहक स्थल हैं।
 
9. लुधियाना : यहां के कपड़े बहुत प्रसिद्ध है। लोधी किला, ग्रामीण विरासत संग्रहालय, पंजाब कृषि विश्वविद्यालय संग्रहालय, फिल्लौर का किला, नेहरू रोज गार्डन और गुरुद्वारा चरण कमल आदि जगहों पर घूम सकते हो। 
 
10. रोपर : इस जगह का दूसरा नाम रूपनगर है। यह स्थान हड़प्पा की सभ्यता से है। यहां पर आप आनंदपुर साहिब, चमकौर साहिब, भाखड़ा नांगल बांध, रोपड़ आर्द्रभूमि, गुरुद्वारा परिवार विचहोरा साहिब, गुरुद्वारा भट्टा साहिब, जातेश्वर महादेव मंदिर आदि दर्शनीय स्थान देख सकते हो।
 
11. कपूरथला : इसे पंजाब का पेरिस कहा जाता है। यह स्थान उत्कृष्ट वास्तुकला और लुभावने उद्यानों के लिए प्रसिद्ध है। यहां पर आप जगजीत क्लब, द जगजीत पैलेस, एलिसे प्यालेस, केअंजलि वेटलैंड, पंच मंदिर, शालीमार गार्डन, निहाल पैलेस, मूरिश मॉस्क, स्टेट गुरुद्वारा आदि जगहों को देख सकते हो।
लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें

Show comments

'रिश्ता खत्म करने का फैसला उनका था', इमरान खान से तलाक पर पहली बार खुलकर बोलीं अवंतिका मलिक

रजनीकांत की 'जेलर 2' का गदर, 'सुल्तान' और 'सलार' को छोड़ा पीछे, दुनियाभर में कमाए इतने करोड़ रुपए

4000 करोड़ की 'रामायण' पर बड़ा अपडेट, रणबीर कपूर की फिल्म के दूसरे पार्ट के लिए करना होगा लंबा इंतजार!

अमिताभ बच्चन ने क्यों बंद किया ब्लॉग और सोशल मीडिया पर लिखना? सेहत को लेकर दिया बड़ा अपडेट

'फौजी' बनकर अंग्रेजों से भिड़ेंगे प्रभास, दमदार टीजर आया सामने, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख