• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. आस्था या अंधविश्वास
  3. आलेख
Written By श्रुति अग्रवाल

आधुनिक युग का अग्नियुद्ध

एक परंपरा जिसमें घायल होते हैं कई लोग

दीवाली हिंगोट युद्ध
WDWD
हिंगोट खेलने ही नहीं, बनाने की प्रक्रिया भी बेहद खतरनाक होती है। फलों में बारूद भरते समय भी छोटी-मोटी दुर्घटनाएँ हो जाया करती हैं। इसके साथ युद्ध को खेलने से पहले योद्धा जमकर शराब भी पीते हैं। इससे दुर्घटना की आशंकाएँ बढ़ जाती हैं। कई बार अप्रिय‍ स्थ‍िति भी खड़ी हो जाती है। इससे बचाव के लिए यहाँ भारी पुलिस बल और रैपिड एक्शन फोर्स को तैनात रखा जाता है।

यूँ हिंगोट के समय गाँव में उत्सव का माहौल रहता है। गाँववासी नए कपड़ों और नए साफों में खुश नजर आते हैं, लेकिन एकाएक होने वाले हादसे अकसर उनके मन में भी एक टीस छोड़ जाते हैं। आप इस तरह की परंपरा के बारे में क्या सोचते हैं हमें बताइएगा।