dipawali
✕

मूंछवाले राम, कुएं से निकले हनुमान...

Updated: गुरुवार, 28 अप्रैल 2016 (12:21 IST)
विप्र धेनु सुर संत हित, लीन्ह मनुज अवतार।
जी हां, हम बात कर रहे हैं मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की। इंदौर शहर के जूनी इंदौर क्षेत्र में राम का अपने आप में अनूठा मंदिर है। यहां राम और लक्ष्मण की मूंछों वाली प्रतिमाएं हैं। ऐसा माना जाता है कि इस तरह का दुर्लभ मंदिर मध्यप्रदेश में तो संभवत: कहीं नहीं है।
लाल मंदिर के नाम से विख्यात इस मंदिर का निर्माण करीब 180 साल पहले यानी संवत 1888 में हुआ था। राम, सीता, लक्ष्मण के साथ ही इस मंदिर में राधा-कृष्ण और गणेशजी की भी मूर्तियां हैं। मंदिर में रामायण और महाभारत से जुड़े प्रसंगों की भी आकर्षक तस्वीरें लगी हुई हैं। 
 
और कुए से निकले हनुमान : यहां राम के साथ स्वयंभू हनुमान जी भी विराजित हैं। इस मूर्ति के बारे में कहा जाता है कि राम मंदिर बनने के करीब 10 साल बाद यह प्रतिमा परिसर में स्थित कुएं से निकली थी। मंदिर सांप्रदायिक सौहार्द की भी मिसाल है। मंदिर में स्थित कुएं के पानी का सभी धर्म और जाति के लोग उपयोग करते हैं। 
इस मंदिर में पूजा-अर्चना का काम पुजारी परिवार देखता है। वर्तमान में इस परिवार की चौथी पीढ़ी के सदस्य पंडित गोपाल पुजारी पूजा-अर्चना कर रहे हैं। वे बताते हैं कि पहली पीढ़ी में गिरिधारी दास पुजारी, दूसरी पीढ़ी में गंगादास और तीसरी पीढ़ी में प्रेमदास (70 वर्ष तक) ने मंदिर में भगवान की सेवा की है। वे कहते हैं कि मामाजी के नाम से प्रसिद्ध प्रेमदास पुजारी का तो मंदिर के प्रति इतना अनुराग था कि तबादला होने पर उन्होंने सरकारी नौकरी छोड़ दी थी। 
 
लाल मंदिर में रामनवमी, हनुमान जयंती और जन्माष्टमी पर विशेष आयोजन होते हैं। विशेष अवसरों पर मंदिर के भगवान नगर भ्रमण पर भी निकलते हैं। खासकर यहां संतानहीन दंपत्ति संतान की कामना लेकर आते हैं। इसके लिए रामनवमी और जन्माष्टमी पर निसंतान महिलाओं की गोद भराई होती है।
 
पंडित गोपाल पुजारी का दावा है कि शनिवार और मंगलवार को मंदिर दिए जाने वाले विशेष धागे से महिलाओं को गर्भपात की समस्या से मुक्ति मिल जाती है। मंदिर में सुबह 7 बजे और शाम 7.30 बजे आरती होती है। (कैमरामैन : धर्मेन्द्र सांगले)
लेखक के बारे में
वृजेन्द्रसिंह झाला
वृजेन्द्रसिंह झाला पिछले 30 से ज्यादा वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। प्रिंट एवं डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य का अनुभव। वर्तमान में वेबदुनिया की न्यूज टीम का नेतृत्व कर रहे हैं।    अनुभव : वृजेन्द्रसिंह झाला तीन दशक से ज्यादा का प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया का अनुभव है। वर्तमान.... और पढ़ें
Show comments

सभी देखें

Surya Gochar 2026: सूर्य का विशाखा नक्षत्र में प्रवेश, जानिए 12 राशियों पर कैसा होगा असर

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 03 नवंबर 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

श्री कुबेर जी की आरती इमेज फॉर्मेट में: kuber devta ki aarti image

धनतेरस पर यह 5 चीजें लाएं, घर में आएंगी मां लक्ष्मी, हो जाएंगे मालामाल

Diwali 2026 Puja Samagri List: धनतेरस से भाई दूज तक, 5 दिनों की पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट यहाँ देखें

सभी देखें

Diwali 2026: दिवाली बोनस देने की परंपरा कैसे शुरू हुई? जानिए कब बना कर्मचारियों का कानूनी अधिकार

भविष्‍य मालिका की भविष्यवाणी: बर्बादी की ओर बढ़ रहा है ये 4 देश? 5 बड़ी घटनाओं से मचेगी उथल-पुथल

Budh Nakshatra Gochar 2026: दिवाली से पहले बुध का बड़ा बदलाव, 5 राशियों को मिल सकता है धन लाभ

Budh Gochar 2026: राहु के स्वाति नक्षत्र में बुध का गोचर, 3 नवंबर से चमकेगी इन राशियों की किस्मत, जानें 12 राशियों का राशिफल

02 November Birthday: आपको 2 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख