Hanuman Chalisa
✕

सुहाग और संपन्नता का प्रतीक है हरा रंग, जानिए श्रावण मास में क्यों हैं हरे रंग का महत्व

Updated: शुक्रवार, 10 जुलाई 2020 (12:31 IST)
Green Colour in Shravan
 
हरे रंग का श्रावण मास में विशेष महत्व है, क्योंकि श्रावण मास वर्षा ऋतु का माह है तथा श्रावण में चारों तरफ हरियाली ही हरियाली छाई रहती है। हरा रंग सुहाग और संपन्नता का प्रतीक भी माना जाता है, क्योंकि कई धार्मिक रिति-रिवाजों में हरे रंग के बिना कई शुभ कार्य अधूरे माने जाते हैं।

श्रावण में हरी चूडियां पहनने से होगा जहां भाग्योदय होता है, वहीं यह सुहाग की भी निशानी है। धार्मिक मान्यता के अनुसार श्रावण के इस महीने में हरा रंग उपयोग करने और पहनने से भाग्य चमकता है। कई स्थानों पर तो जब बेटी की गोद भराई की रस्म की जाती हैं तो विशेष तौर पर हरे रंग की साड़ी, हरे रंग की चुड़ियां ही भेंट की जाती है। 
 
जहां प्रकृति का हरा रंग मन मोहने वाला होता है वहीं हरा रंग मन को शांति और शीतलता का एहसास कराता है। यह रंग सुख-शांति और स्फूर्ति देने वाला होता है। जहां हरे रंग का प्रभाव आपके मन और बुद्धि पर अलग-अलग तरह से पड़ता है, वहीं फेंगशुई के अनुसार हरे रंग को बुद्धि का प्रतीक भी माना गया है और इसका सेहत पर भी अच्छा प्रभाव पड़ता है। 
 
आपने श्रावण का महीना आते ही आपने महिलाओं को हरी रंग चूडियां पहनते देखा होगा। हरी चू़डियां कलाई पर हो तो हाथ सुंदर तो लगते ही हैं साथ ही सुहाग और प्रकृति का भी मन मोह लेते है। यह सुहाग की सलामती का रंग है। हरा रंग बुध ग्रह का प्रतीक होता है। बुध ग्रह करियर और व्यापार से भी जुड़ा हुआ है। अत: हरा रंग पहनने से बुध प्रसन्न होकर आशीष देते हैं। धर्मशास्त्रों में प्रकृति को ईश्वर का रूप माना गया है और इसलिए उसकी पूजा भी की जाती है। 
  
हरा रंग सकारात्मक ऊर्जा देने वाला होता है, यह तनाव दूर करके डिप्रेशन से बचाने में मदद करता है। हरा रंग आंखों को सुकून देता है, प्रकृति का रंग भी हरा होता है और प्रकृति जीवन का संदेश देती है। हरा रंग बीमार व्यक्तियों के लिए जीवनदायी औषधि जैसा काम करता है। फेंगशुई में इसे विकास, स्वास्थ्य और सौभाग्य का भी प्रतीक माना जाता है। 
 
हरे रंगों के वातावरण के बीच काम करने से व्यक्ति की रचनात्मकता में बढ़ोतरी होती है। आप चाहे तो घर की दीवारों पर इन्हें रंग या टेक्सचर के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं व पौधों के रूप में भी इस रंग से एनर्जी को अपने घर में प्रवाहित कर सकते हैं। घर में आराम करने, शयन करने और सुकून के पल बिताने के स्थानों पर हरे रंग का इस्तेमाल, आपके पलों को सुखदायी बना देता है।
 
हरा रंग बीमार व्यक्तियों को भी जल्द ठीक करने में मदद करता है। यह ब्लडप्रेशर को सामान्य रखने के साथ ही मानसिक शांति देता है, जिससे दिमाग संबंधित कई बीमारियों में राहत मिलती है। हरा रंग धार्मिक मान्यताओं के साथ-साथ अन्य कई तरह से भी हमारे जीवन को खुशहाल और सुखमयी तथा संपन्न बनाता है। हरा रंग अधिकतर लोगों को पसंद आता हैं, क्योंकि यह रंग मनुष्य को प्रकृति के करीब ले जाता है। 
 
प्रस्तुति- आरके.

ALSO READ: श्रावण मास में शिवजी की पूजा सपरिवार करें, जानें शिव परिवार की महत्ता

ALSO READ: Mahakal mandir Ujjain : श्रावण मास में जानिए महाकाल मंदिर की महिमा

Show comments

सभी देखें

आंवला नवमी 2026: 18 नवंबर को बनेगा दुर्लभ संयोग, जानें किस समय पूजा करने से मिलेगा अक्षय पुण्य?

Numerology Horoscope: 9 से 15 नवंबर 2026 का अंक राशिफल, क्या कहता है आपका मूलांक? किसे मिलेगा फायदा

12 नवंबर को मंगल का सिंह राशि में महागोचर: देश-दुनिया में मचेगी हलचल, जानें क्या होंगे 5 बड़े बदलाव?

Chhath Puja 2026: नहाय-खाय से शुरू होगा आस्था का महापर्व, जानें पहले दिन के जरूरी नियम और क्या न करें गलती

11 November Birthday: आपको 11 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

सभी देखें

Aaj Ka Rashifal: आज 11 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 11 नवंबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

Shani Shukra Sam saptak Yog 2026: शनि-शुक्र के समसप्तक योग से 6 राशियों की खुलेगी किस्मत, धन-वैभव की होगी बरसात

10 November Birthday: आपको 10 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 10 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

अगला लेख