Hanuman Chalisa

Narasimha Jayanti 2023 : कब है नृसिंह जयंती? 4 मई या 5 मई? 10 शीतल चीजें अर्पित करने से प्रसन्न होते हैं देव

Shri Narsingh Jayanti 2023: 4 मई 2023 को वैशाख शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी यानी चौदस को भगवान नृसिंह की जयंती Narasimha Jayanti 2023 मनाई जा रही है। मतांतर से इसे 5 मई को भी कुछ लोग मनाएंगे। शास्त्र के अनुसार 4 मई को मनाया जाना शुभ और उचित है। इस दिन श्रीहरि विष्णुजी के उग्र अवतार नृसिंहदेव को प्रसन्न करने के लिए ठंडी और रसीली चीजों को चढ़ाया जाता है। 
 
यह भगवान नृसिंह के जन्मोत्सव का पर्व है। नृसिंह, भगवान विष्णु के क्रोधावतार हैं। भगवान विष्णु ने हिरण्यकशिपु पर क्रोध करते हुए उसे मारने के लिए ये अवतार लिया था। चूंकि, क्रोध से भगवान नृसिंह का शरीर जलता है, इसलिए उन्हें ठंडी चीजें अर्पित की जाती हैं, अलग-अलग चीजें चढ़ाने से भक्तों को अलग-अलग फल मिलता है। नृसिंह जयंती के उपायों से हर तरह की समस्या दूर होती हैं। 
 
नृसिंह जयंती के उपाय (Shri Narsingh Jayanti ke Upay):

इस दिन घर में या मंदिर में भगवान नृसिंह की पूजा करने का विधान हैं। फूल और चंदन से भगवान की पूजा करें।
 
1. धन के लिए या बचत के लिए भगवान नृसिंह को नागकेसर चढ़ाया जाता है। नागकेसर चढ़ाकर थोड़ा सा अपने साथ घर लेकर आएं और उसे घर की तिजोरी या उस अलमारी में रख दें, जहां आप पैसे और गहने आदि रखते हैं।
 
2. अगर कालसर्प दोष है कुंडली में और आप इसका पूजन या कोई ज्योतिषीय उपाय नहीं कर पा रहे हैं तो नृसिंह जयंती को किसी नृसिंह मंदिर में जाकर एक मोरपंख चढ़ा दें। इससे आपको राहत मिलेगी।
 
3. किसी कानूनी उलझन में फंसे है और कोर्ट-कचहरी में चक्कर लगाते हुए थक गए हैं तो नृसिंह चतुर्दशी पर भगवान को दही का प्रसाद चढ़ाएं।
 
4. प्रतिस्पर्धा से परेशान हैं या अनजान दुश्मनों का डर हमेशा बना रहता है तो भगवान नृसिंह को बर्फ मिला पानी चढ़ाएं। आपको हर तरफ से सफलता मिलने लगेगी।
 
5. अगर कोई आपसे नाराज है या दूर हो गया है तो उससे रिश्ते को फिर वैसे ही बनाने के लिए सत्तु या मक्की का आटा मंदिर में दान कर दें।
 
6. अगर आप कर्ज में डूब रहे हों या आपका पैसा मार्केट में फंस गया है, उधारी वसूल नहीं हो रही है तो नृसिंह भगवान को चांदी या मोती चढ़ाएं।
 
7. अगर शरीर में लंबे समय से कोई बीमारी है, राहत नहीं मिल पा रही है, तो भगवान नृसिंह को ठंडे चंदन का लेप चढ़ाएं।
 
8.  मौसम के अनुसार Narasimha Jayanti पर ठंडे फल चढ़ाने से तरक्की मिलती है। 
 
9. ठंडी गन्ने के रस की धार से जीवन में खुशहाली, शांति और प्रेम बढ़ता है। 
 
10. मक्खन, शीतल खीर और ठंडे पुए चढ़ाने से शादी में आने वाली रूकावटें दूर होती हैं। 

ALSO READ: नृसिंह जयंती की कथा क्या है? आरती, मंत्र, स्तुति, पूजा विधि, मुहूर्त और महत्व भी जानिए

ALSO READ: नृसिंह जयंती पर पढ़ें दिव्य नृसिंह कवच मंत्र

मई में कब है Narsingh Jayanti, जानिए भगवान शिव ने नरसिंह का क्रोध शांत करने के लिए क्या किया


Show comments

सभी देखें

देवशयनी एकादशी 2026: कई शुभ योगों का दुर्लभ संयोग, ये 5 उपाय जरूर करें

सूर्य का शनि के पुष्य नक्षत्र में गोचर, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव

सूर्य का कर्क राशि में गोचर, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Chaturmas 2026: वर्ष 2026 में चातुर्मास कब से कब तक रहेगा?

हरतालिका तीज 2026 कब है? जानें व्रत की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

सभी देखें

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (20 जुलाई, 2026)

20 July Birthday: आपको 20 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 20 जुलाई 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (19 जुलाई, 2026)

सूर्य का कर्क राशि में गोचर: 17 अगस्त तक इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क

अगला लेख