dharma sangrah

माता लक्ष्मी को प्रसन्न करना है तो आजमाएं ये 12 उपाय

Updated: मंगलवार, 7 मई 2024 (11:31 IST)
यदि आप माता लक्ष्मी को प्रसन्न कर लेते हैं तो धन और समृद्धि के सारे बंद रास्ते खुल जाते हैं। आओ जानते हैं कि माता लक्ष्मी को क्या पसंद है और वे किस तरह के कार्य करने से प्रसन्न होकर आप पर कृपा करेंगी।
 
 
1. महालक्ष्मी शंख घर में रखकर उसकी नियमित पूजा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न रहती है। महालक्ष्मी शंख के होने से धन और समृद्धि के रास्ते खुल जाते हैं। 
 
2. कौरी शंख से भी माता लक्ष्मी प्रसन्न होती है। कौरी को कई जगह कौड़ी भी कहा जाता है। पीली कौड़िया घर में रखने से धन में वृद्धि होती है।
 
3. माता लक्ष्मी को कमल का फूल अति प्रिय है। अत: शुक्रवार के दिन लक्ष्मी मंदिर में जाकर विधिवत पूजा के दौरान उन्हें कमल का फूल अर्पित करें। 
 
4. पीले रंग के केसर भात भी माता को अर्पित करके उन्हें प्रसन्न किया जाता है। माता लक्ष्मी को पीले और सफेद रंग के मिष्ठान भी अर्पित कर सकते हैं।
 
5. नारियल को श्रीफल भी कहते हैं। इसमें सबसे शुद्ध जल भरा रहता है। श्रीफल होने के कारण माता यह बहुत पसंद है। इसके अलावा आप चाहे तो माता को खीर, हलुआ, ईख (गन्ना), सिघाड़ा, मखाना, बताशे, अनार, पान और आम्रबेल का भोग भी अर्पित कर सकते हैं।
 
 
6. माता लक्ष्मी को पारिजात जिसे हरसिंगार भी कहते हैं वह वह वृक्ष और उसके फूल बहुत पसंद है। घर के आसपास यह वृक्ष होने से धन और समृद्धि के रास्ते खुल जाते हैं। पारिजात के फूलों को खासतौर पर लक्ष्मी पूजन के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
 
7. भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी को केले का नियमित भोग लगाने से वे अति प्रसन्न होकर भक्तों पर कृपा करते हैं। धन व समृद्धि के लिए केले के पेड़ की पूजा की जाती है। इसकी नियमित पूजा करने से लक्ष्मी प्रसन्न होती है। माना जाता है कि समृद्धि के लिए केले के पेड़ की पूजा अच्छी होती है।
 
 
8. वैजयंती के फूल भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी को बहुत ही प्रिय है। वैजयंती फूलों का बहुत ही सौभाग्यशाली वृक्ष होता है। इसकी माला पहनने से सौभाग्य में वृद्धि होती है। इस माला को किसी भी सोमवार अथवा शुक्रवार को गंगाजल या शुद्ध ताजे जल से धोकर धारण करना चाहिए।
 
9. नियमित शालिग्राम और तुलसी माता की पूजा करने से माता लक्ष्मी अत्यंत ही प्रसन्न हो जाती है। तुलसी के पौधे के आगे दीपक जलाना और भगवान विष्णु की पूजा करने से लक्ष्मी सदा के लिए प्रसन्न हो जाती है।
 
10. घर की देहली की पूजा करने, मांडना या रांगोली बनाने से भी माता लक्ष्मी प्रसन्न होती है।
 
11. घर को साफ सुधरा रखने से धन और समृद्धि के रास्ते खुल जाते हैं। पीले वस्त्र पहनने और गुरुवार या शुक्रवार का व्रत करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती। माता लक्ष्मी के पूजा में पीली वस्तुएं अर्पित करना चाहिए।
 
12. घर की महिलाओं का सम्मान करने और उनकी इच्छापूर्ति करने से लक्ष्मी सदा के लिए प्रसन्न हो जाती है।

लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 02 सितंबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

10 सितंबर से यूरेनस की उल्टी चाल: 4 राशियों के लिए 8 फरवरी 2027 तक खुलेंगे तरक्की और धन के रास्ते

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की 12 अनूठी परंपराएं जो इस पर्व को बनाती हैं खास

बांके बिहारी मंदिर में जन्माष्टमी पर मंगला आरती का रहस्य एवं धार्मिक महत्व

मंगल-शनि का केंद्र योग बढ़ाएगा तनाव! 4 राशियों की किस्मत का पलट जाएगा पासा