suvichar

Chanakya Niti : चाणक्य के अनुसार किसी श्राप से कम नहीं है मात्र ये एक आदत

Written By WD Feature Desk
Updated: गुरुवार, 20 जून 2024 (17:41 IST)
Chanakya Niti : 'चाणक्य नीति' आचार्य चाणक्य की नीतियों का अद्भुत संकलन है, जो आज भी उतना ही प्रासंगिक है, जितना जब इसे लिखा गया था। इन नीतियों से मानव जीवन को सही दिशा मिलती है। चाणक्य नीति के अनुसार जीवन में असफल होने के कई कारण होते हैं लेकिन एक कारण सबसे बड़ा है जो व्यक्ति के जीवन में किसी अभिशाप या श्राप की तरह होता है। ALSO READ: Chanakya niti : चाणक्य के अनुसार स्त्रियों में होना चाहिए ये गुण, सभी करते हैं पसंद
 
आलस्य : आचार्य चाणक्य मानते हैं कि आलस्य में बिताया गया जीवन आत्महत्या के समान है। आचार्य चाणक्य के अनुसार आलस्य की आदत किसी श्राप से कम नहीं है। ऐसा जातक जीवन में कभी सफल नहीं हो पाता है। यह आदत धन का नाश कर व्यक्ति को दरिद्र बना देती है। 
 
कई बार ऐसा होता है कि हमारे जीवन में अवसर आते हैं लेकिन हम उसे चूक जाते हैं और कई बार ऐसा भी होता है कि हम थोड़ीसी मेहनत से ही कुछ हासिल कर सकते हैं परंतु हमारे भीतर का आलस्य हमें खा जाता है। ऐसा भी होता कि हम कोई कार्य करना चाहें और फिर सोंचते हैं कि कल कर लेंगे आज तो आराम कर लेते हैं। ऐसे ही लोगों के लिए एक प्रेरक कहानी।ALSO READ: Chanakya niti : अपने बच्चों को दे रहे हैं शिक्षा तो चाणक्य की ये बात भी मान लें, वर्ना पछताएं
 
यदि घोड़े को हरदम बांध कर रखते हैं तो वह बूढा़ हो जाता है। इसी प्रकार व्यक्ति कसरत करना, टहलना, पैदल चलना आदि बंद कर देता है तो वह बुढ़ा होने लगता है। आलसी व्यक्ति पर बुढ़ापा जल्द आता है।
 
आलसी लोग : हर कार्य में आलस करने से लोगों के बीच यह छवि निर्मित हो जाती है कि ये तो आलसी व्यक्ति है। ऐसे लोगों पर कर्मण लोग भरोसा नहीं करते हैं। उन्हें कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी नहीं सौंपी जाती है। आलसी लोग जीवन में कभी सफल नहीं होते हैं क्योंकि उनका हर कार्य पेंडिंग ही रहता है। ऐसे लोगों को सम्मान भी नहीं मिलता है। बाद में ये लोग पछताते हैं।ALSO READ: Chanakya niti: चाणक्य के अनुसार इन 5 गुणों वाले लोग जल्दी बन जाते हैं धनवान

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

28 August Birthday: आपको 28 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (28 अगस्‍त, 2026)

सिंह राशि में बुधादित्य योग से 5 राशियों का चमकेगा भाग्य, खुलेंगे सफलता के द्वार

सितंबर माह 2026: इस माह के प्रमुख व्रत और त्योहारों की पूरी लिस्ट

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 28 अगस्‍त 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख