Hanuman Chalisa

Vastu Tips : यदि इन 2 में से कोई एक पेड़ घर के सामने लगा है तो जीवन नर्क बन जाएगा

Written By WD Feature Desk
Updated: गुरुवार, 20 जून 2024 (17:05 IST)
babul tree
Vastu tips: घर में ज्योतिष एवं वास्तु अनुसार उचित पौधे लगाने से हर तरह की परेशानी मिट जाती है। लेकिन यदि घर में नकारात्मकता फैलाने वाले पौधे या शो प्लांट लगा रखे हैं, तो इससे जीवन में संकट खड़े हो सकते हैं। इसी प्रकार घर के बाहर करीब में यदि नकारात्मक पेड़ पौधे हैं, जैसे बबूल, इमली, कांटेदार पौधे आदि लगे हैं तो भारी नुकसान होगा, लेकिन एक ऐसा पेड़ है जिसके होने से जीवन नर्क बन सकता है। ALSO READ: Vastu Tips : वास्तु शास्त्र के ऐसे 5 चमत्कारिक उपाय कि जीवन में मिलेगा अपार धन
 
क्या कहता है शास्त्र : पाकड़, गूलर, आम, नीम, बहेड़ा तथा कांटेदार वृक्ष, पीपल, अगस्त, इमली ये सभी घर के समीप निंदित कहे गए हैं। बैर, पाकड़, बबूल, गूलर आदि कांटेदार पेड़ घर में दुश्मनी पैदा करते हैं। इनमें जति और गुलाब अपवाद हैं। घर में कैक्टस के पौधे नहीं लगाएं। जामुन और अमरूद को छोड़कर फलदार वृक्ष भवन की सीमा में नहीं होने चाहिए। इससे बच्चों का स्वास्थ्य खराब होता है।ALSO READ: Vastu Tips : 5 भयंकर वास्तु दोष से जीवन हो जाता है बर्बाद, भले ही उच्च के ग्रह हों
 
1. इमली : ऐसा माना जाता है कि इमली के पेड़ पर बुरी आत्माओं का निवास होता है। ऐसा कहते हैं कि इमली के आस-पास देर तक रहने से चक्कर आना, कमजोरी का एहसास होना और जी मिचलाना जैसे लक्षण नजर आते हैं संभवत: इसीलिए इसमें भूत के निवास की बात प्रचलित हुई होगी।
 
साइंटिस्ट कहते हैं कि इमली के पेड़ के आसपास के वातावरण में अम्लीयता बहुत अधिक होती है जो सेहत के लिए हानिकारक है। इमली के पेड़ की लकड़ी काफी मजबूत होती है इसीलिए इससे कुल्हाड़ी का हत्‍था बनाया जाता है। इमली के कई औषधीय गुण होते हैं। जैसे इसका उपयोग घाव भरने, सूजन, बुखार, नेत्र से जुड़ी बीमारी, मलेरिया, कब्ज, पेट से जुड़ी बीमारियों, पेचिश और कृमि, मधुमेह, गठिया आदि में होता है।
2. बबूल : वास्तु के अनुसार, घर में बबूल का पेड़ लगाने से नकारात्मकता फैलाली है और धन संबंधी समस्या का सामना करना पड़ता है। धीरे धीरे जातक कर्ज में डूब जाता है। साथ ही यह कांटेदार पौधा घर में लगाने से लोग मानसिक तनाव के शिकार भी हो सकते हैं। गृहकलह के चलते जीवन नर्क के सामान बन जाता है। ALSO READ: Vastu Tips : यदि गृह कलह हो रहा है तो घर के कौन से वास्तु को करें ठीक
 
  1. घर की पूर्व दिशा में पीपल के पेड़-पौधे हो तो इससे घर में भय और निर्धनता आती है। 
  2. घर की पूर्व दिशा में बरगद का पेड़ होने से समस्त मनोकामनाएं पूरी होती हैं। 
  3. घर की दक्षिण दिशा में कांटेदार पेड़-पौधे होने से घर में रोग पनपते हैं। 
  4. घर की दक्षिण दिशा में गूलर का पेड़ शुभ फलदायक होता है। 
  5. घर के पिछवाड़े या दक्षिण की ओर फलदार वृक्ष शुभ होते हैं। 
  6. घर के उत्तर में गूलर और नींबू का पेड़ होने से आंखों से संबंधित बीमारियां होती हैं। 
  7. पूर्व और उत्तर दिशा में फलदार पेड़ लगाने से संतान पीड़ा अथवा बुद्धि नाश होता है। 
  8. तुलसी का पौधा घर की पूर्व या उत्तर दिशा में लगाएं। यहां इस पौधे का अत्यंत शुभ फल मिलता है। 
  9. घर के दक्षिण में तुलसी का पौधा कठोर यातना देता है।

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 सितंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

बुधादित्य राजयोग से चमकेगा 4 राशियों का भाग्य! कन्या राशि में बुध-सूर्य की युति से मिलेंगे शुभ संकेत

भविष्य मालिका की भविष्यवाणी: क्या मक्का-मदीना में होगा घोर युद्ध? जानें क्या किया गया है दावा

नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर: जानिए कुंडली में क्या कहते हैं ग्रह-नक्षत्र और भविष्य के संकेत

नीच के मंगल का देश-दुनिया और 12 राशियों पर कैसा होगा असर? इन मामलों में रहें सतर्क

अगला लेख