biodatamaker

Marriage: पति पत्नी के बीच कितना होना चाहिए उम्र का फासला?

Written By WD Feature Desk
Updated: मंगलवार, 30 अप्रैल 2024 (18:08 IST)
Age difference between boy and girl for marriage: वर्तमान में बदलते दौर के चलते अब शादियां ऐसी होने लगी है, जिसमें उम्र के अंतर को पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया गया है। कहीं, पति उम्र में काफी बड़ा है, तो कहीं पत्नी। विवाह के समय लड़के और लड़की उम्र में कितना अंतर होना चाहिए या कि पति पत्नी के बीच कितना होना चाहिए उम्र का फासला? इसको लेकर धर्म, समाज, मनोविज्ञान और विज्ञान की अलग अलग राय हो सकती है।
ALSO READ: Akshaya tritiya 2024 : 23 साल बाद अक्षय तृतीया पर इस बार क्यों नहीं होंगे विवाह?
श्रीराम और श्रीसीता की उम्र में अंतर : वाल्मीकि रामायण पर किए एक शोध में यह बताया गया था कि श्रीराम ने जब विवाह किया था तब उनकी उम्र 25 और माता सीता की उम्र 16 वर्ष की थी। इसका मतलब यह कि दोनों की उम्र में 9 वर्षों का अंतर था।
 
श्रीकृष्ण और राधा की उम्र में अंतर : कुछ विद्वानों के अनुसार भगवान कृष्‍ण उम्र में श्री राधा से साढ़े 11 महीने छोटे थे। कुछ के अनुसार श्रीराधा 5 साल बढ़ी थी। राधा और रुक्मणी दोनों ही कृष्ण से उम्र में बड़ी थीं।
 
क्या कहते हैं शोध : अटलांटा की यूनिवर्सिटी में हुई एक शोध के हिसाब से पति-पत्नी के बीच 5 साल का अंतर सही माना गया है। शोध के अनुसार ऐसा माना गया है कि जिन पति-पत्नी के बीच 5 साल का अंतर होता है, उनमें डिवोर्स की संभावना 18 प्रतिशत, यदि अंतर 10 साल है, तो 39% है और यदि उम्र में 20 साल का अंतर है तो डिवोर्स की संभावना 95 प्रतिशत होती है। ऐसा भी कहते हैं कि हम उम्र के जोड़ों में इगो बहुत ज्यादा क्लैश होता है जिसके चलते लड़ाई झगड़े, एक-दूसरे के प्रति सम्मान की कमी होती है क्योंकि दोनों का अनुबल और चीजों को देखने या समझने का नजरिया लगभग एक ही स्तर का होता है। हालांकि कई बार यह बात विवाह की सफलता का कारण भी बन जाती है।
ALSO READ: इंदौर के 2 भाइयों ने 1900 से ज्यादा बाल विवाह रोककर रचा विश्व कीर्तिमान
बायोलॉजिकल फैक्ट : बायोलॉजिकल से देखा जाए तो लड़का और लड़की की मैच्योरिटी लेवल में अंतर होता है। जहां लड़कियां 12-14 साल की उम्र में ही अपने युवावस्था में पहुंच जाती हैं, वहीं लड़कों को अपने युवावस्था में पहुंचने में 14-17 साल की लग जाते हैं। इसलिए लड़का और लड़की की उम्र में इसको देखर अंतर होना जरूरी है।
 
कानून क्या कहता है?
भारतीय कानून के अनुसार हर धर्म में विवाह की उम्र अलग अलग बताई गई है। इस्लाम में 15 से 17 साल लड़की की उम्र मानी गई है। ईसाई धर्म में 18 और 21 का अंतर माना गया है। हिंदू धर्म में वैदिक नियम के अनुसार ब्रह्मचर्य आश्रम के नियम पूरे करने के बाद कोई लड़का या लड़की विवाह कर सकता है। गृहस्थ आश्रम में प्रवेश की अधिकतम उम्र 24 से 25 वर्ष मानी गई है और लड़की की उम्र 19 से 21 वर्ष। कानूनी रूप से भारत में लड़की की उम्र 18 और लड़के की उम्र 21 तय की गई है। 
ALSO READ: शादी में हो रही है देरी, तो विवाह पंचमी पर करें ये 5 सरल उपाय

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

रक्षा बंधन पर नारली पूर्णिमा क्यों मनाया जाता है, जानिए परंपरा और पूजा विधि

श्रावण पूर्णिमा पर क्यों किया जाता है श्रावणी उपाकर्म? जानें इसका महत्व और धार्मिक मान्यता

हयग्रीव जयंती 2026: भगवान विष्णु के इस अवतार की 5 खास बातें और 2 कथाएं

भाद्रपद 2026: जन्माष्टमी से गणेश चतुर्थी तक जानें महीने के प्रमुख व्रत और त्योहारों की पूरी लिस्ट

Kajari Teej 2026: कब है कजरी तीज? जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त, विधि और इस दिन क्या करना चाहिए

अगला लेख