suvichar

Chanakya niti : ऐसा दान बना देता है व्यक्ति को गरीब, संकट हो जाता है प्रारंभ

Written By WD Feature Desk
Updated: शुक्रवार, 21 जून 2024 (15:00 IST)
chanakya niti : दान देना एक अच्छी बात है और दान देना भी चाहिए। दान देते वक्त यह भी सोचना चाहिए कि हमें दान कहां पर देना चाहिए। चाणक्य के अनुसार दान आपको कंगाल भी बना सकता है और इससे कई तरह के संकट प्रारंभ हो सकते हैं। इसलिए यह जानना जरूरी है कि दान कब करना चाहिए और कब नहीं करना चाहिए। हालांकि यहां जानिए कि किस तरह दान आपको कंगाल बना सकता है।
 
1. आचार्य चाणक्य के अनुसार दान देना उत्तम कार्य है और दान देने वाला धनवान बनता है लेकिन कई लोगों को दान देने की ऐसी आदत रहती है कि वह अपने बजट का भी ध्यान नहीं रखते हैं। जेब खाली कर देते हैं। ऐसे लोग हमेशा आर्थिक तौर पर हमेशा परेशान रहते हैं। ALSO READ: Chanakya Niti : चाणक्य के अनुसार ये 10 तरह के लोग पिशाच के समान होते हैं, दूर रहें इनसे
 
2. चाणक्य के अनुसार इतिहास में ऐसे कई उदाहरण मिल जाएंगे जो ज्यादा दान देने के कारण राजा से रंक बन गए हैं। ऐसे लोगों पर जब घोर संकट आता है कि शायद ही कोई उनकी सहायता कर पाता है। 
 
3. आचार्य चाणक्य के अनुसार लोगों को अपना हिसाब किताब देखकर ही दान करना चाहिए। मूर्खता में किया गया अधिक दान संकट को जन्म देता है।
 
4. जो लोग दिखावे के लिए दान करते हैं उन्हें जहां दान का पुण्य नहीं लगाता है वहीं उन्हें दरिद्रता का सामना भी करना पड़ सकता है। ऐसे लोग कई बार दिखावे के लिए इतना पैसा खर्च कर देते हैं कि उनके लिए ही कम पड़ जाते हैं। ऐसे में उन्हें संकट का सामना करना पड़ता है। ALSO READ: Chanakya niti : चाणक्य के अनुसार इन 6 कारणों से व्यक्ति जल्दी हो जाता है बूढ़ा
 
5. जो इंसान पैसों की कदर नहीं करता है और उसे वह पानी की तरह बहा देता है तो ऐसा व्यक्ति बहुत जल्द ही कंगाल होकर संकटों से घिर जाता है।

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 30 अगस्‍त 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

सूर्य का पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश: 31 अगस्त से 12 राशियों की चमकेगी किस्मत, देखें अपना राशिफल

जन्माष्टमी 2026: क्या आप जानते हैं कान्हा को कितने प्रकार के भोग लगते हैं? 5वें भोग के बिना अधूरी है पूजा

इस बार जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण का यह कौनसा जन्मोत्सव रहेगा?

सूर्य बदल रहे हैं अपना नक्षत्र: 31 अगस्त से इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें क्या है वजह

अगला लेख