dharma sangrah

चाणक्य के अनुसार इन 5 चीजों को हमेशा रखें साथ, बहुत आएंगी काम

Updated: बुधवार, 26 अक्टूबर 2022 (21:00 IST)
Chanakya Niti: चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में जीवन रक्षा, सुरक्षा आदि से जुड़ी कई बातों का उल्लेख किया है। उनकी नीति आज भी प्रासंगिक हैं। यदि आप चाणक्य की कही हुई बातों को अपना लेते हैं तो आपको जीवन में कभी भी किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं उठाना पड़ेगी। इस तरह चाणक्य ने यह भी कहा है कि व्यक्ति को अपने जीवन में किस चीजों का संग्रह करना चाहिए। आओ जानते हैं ऐसी ही 5 चीजें। 
 
1. अन्न- चाणक्य नीति के अनुसार व्यक्ति को अन्न या अनाज का संग्रह करके रखना चाहिए। इसकी कमी नहीं होना चाहिए। यदि कोई अतिथि आए तो उसे भोजन अवश्‍य कराना चाहिए। ऐसा करने से घर में माता लक्ष्मी का वास होता है। अन्न का संग्रह संकट काल में काम आता है।
ALSO READ: चाणक्य नीति : धन चाहते हैं तो 5 बातें कभी न भूलें
2. धन- चाणक्य नीति के अनुसार आपके संकटकाल में आपना धन बहुत काम आता है। अत: धन का संचय जरूर करना चाहिए। धन हमें मुश्‍किलों से बचाता है।
 
3. औषधी- चाणक्य नीति के अनुसार हमारे दैनिक जीवन में कई तरह की शारीरिक और मानसिक कठिनाइयां आती और जाती रहती है। ऐसे में कुछ जीवन उपयोगी औषधियों या दवाओं का संग्रह करके रखना चाहिए। यदि संकट काल में वक्त पर दवा नहीं मिलती है तो जातक का जीवन संकट में आ जाता है।
 
4. धर्म- सत्य से धर्म की रक्षा होती है और धर्म से इंसान की। चाणक्य नीति के अनुसार दूसरों की सहायता करने और भगवान की आराधना करने से धर्म कमाया जाता है। मुश्‍किल वक्त में यही कमाया हुआ धर्म व्यक्ति को बचाता है।
ALSO READ: चाणक्य नीति : आपके दु:ख से इन 8 लोगों को कोई फर्क नहीं पड़ता
5. गुरु का उपदेश- चाणक्य नीति के अनुसार गुरु का उपदेश या ज्ञान की बातें बहुत ही ध्यान से सुनकर संग्रह कर ली जाना चाहिए। गुरु के उपदेशों पर चरलकर ही व्यक्ति सभी तरह की समस्याओं से पार पा जाता है।

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 10 सितंबर 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

उज्जैन में जब निर्माण कार्यों के बीच आए हनुमान मंदिर: जानिए इतिहास, चमत्कार और चौंकाने वाले किस्से

गणेश चतुर्थी का पर्व कब है, 14 या 15 सितंबर, सही तिथि जानिए

श्राद्ध पक्ष 2026: कब से प्रारंभ होकर कब तक रहेंगे पितृपक्ष, नोट कर लें तिथि और तारीख

कब है पोला पिठोरा? क्‍यों मनाया जाता है यह पर्व? जानिए पूजा विधि और मुहूर्त

अगला लेख