biodatamaker
✕

सुख-समृद्धि चाहिए तो गुप्त नवरात्रि में करें यह काम, मिलेगी मनचाही सफलता

Updated: बुधवार, 29 जून 2022 (17:25 IST)
हर साल आषाढ़ मास में गुप्त नवरात्रि का पर्व (Gupt Navratri 2022) मनाया जाता है। इस वर्ष यह पर्व 30 जून से शुरू हो रहा है और 8 जुलाई तक गुप्त नवरात्रि मनाई जाएगी। गुप्त नवरात्रि में विशेष रूप से 10 महाविद्याओं के लिए साधना की जाती है, जिनके नाम है, मां काली, तारा देवी, षोडषी, भुवनेश्वरी, भैरवी, छिन्नमस्ता, धूमावती, बगलामुखी, मातंगी और कमला देवी। 
 
इस नवरात्रि का खास महत्व यह है कि इन 9 दिनों तक देवी की आराधना गुप्त रूप से की जाती है तथा तंत्र-मंत्र साधना द्वारा देवी को प्रसन्न किया जाता है। 
 
इस नवरात्रि में मां दुर्गा की प्रसन्नता के लिए उन्हें सात इलायची और मिश्री का भोग लगाने की मान्यता है। इन दिनों अपने घर में सोना या चांदी की कोई भी शुभ वस्तु लेकर देवी दुर्गा के चरणों में रखकर इसकी पूजा करना चाहिए। इन वस्तुओं में आप अपने सामर्थ्य के अनुसार चांदी अथवा किसी खास धातु के का स्वास्तिक, दीया, गरूड़ घंटी, चांदी के पात्र, कटोरी, कमल, श्रीयंत्र, मुकुट, ॐ, श्री, हाथी, कलश, त्रिशूल आदि कुछ भी खरीद सकते हैं। नवरात्रि समाप्त होने के बाद आखिरी दिन पूजन में रखी इस सामग्री को गुलाबी रंग के कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखने से आश्चर्यजनक रूप से धन वृद्धि होने की मान्यता है। 
 
इसके साथ ही इन दिनों मखाने और सिक्के मिलाकर देवी को अर्पित करने तथा उसे गरीबों में बांट दना चाहिए। नवरा‍त्रि के अंतिम दिन छोटी कन्याओं को छोटे पर्स में कुछेक रुपए या सिक्के रखकर दक्षिणा देना चाहिए। इसमें अधिक से अधिक लाल रंग की सामग्री भेंट करना शुभ होता है। इस प्रकार गुप्त नवरात्रि में पूजन करने से सुख-समृद्धि बढ़ने के साथ ही ऋण मुक्ति का रास्ता भी मिल जाता है। मान्यता है कि गुप्त नवरात्रि में विशेष पूजा से कई प्रकार के दुखों से मुक्ति मिलती है। 

Gupt Navratri
 
 

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

13 October Birthday: आपको 13 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 13 अक्‍टूबर 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल- 13 अक्‍टूबर, 2026

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 12 अक्‍टूबर 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

विजयादशमी 2026: दशहरा की 10 खास बातें, जानें पर्व का महत्व और परंपराएं

अगला लेख